IPL फाइनल का मैदान बना स्विमिंग पूल, बारिश ने किया मजा खराब
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से पूरा मैदान स्विमिंग पूल जैसा हो गया है।
अद्यतन - मई 28, 2023 10:46 अपराह्न

आज यानी 28 मई को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना था। अभी तक इस मुकाबले को शुरू हो जाना चाहिए था लेकिन बारिश की वजह से यह फाइनल शुरू नहीं हो पाया है।
लगातार अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम से कई तस्वीरें सामने आ रही है जिसमें देखा जा सकता है कि लगातार बारिश तेजी से हो रही है और मैदान अब पूरा स्विमिंग पूल जैसा हो गया है। बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल के लिए रिजर्व डे भी रखा गया है। अगर आज यानी 28 मई को यह फाइनल नहीं खेला जा सका तो यह मैच 29 मई को खेला जाएगा।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से पूरा मैदान स्विमिंग पूल जैसा हो गया है। तमाम लोग सोशल मीडिया पर इसको लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
IPL 2023 के फाइनल को लेकर तमाम लोगों ने दी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया:
India saw Morning with Maan ki baat of Narendra modi
And night we witness the pure nature at
Narendra modi stadiumMoral : Maan mani mat karo karo
— Sandip Dave (@Sandipskdave) May 28, 2023
Live picture from Narendra Modi stadium – t's raining at the moment and lots of water at covers. #CSKvGT #CSKvsGT #GTvCSK #IPLFinals #IPL2023Final #IPLFinal #IPLOnStar #IPL2O23 pic.twitter.com/fTUsxbSGUf
— Raja Babu Jha 🇮🇳 (@RajaBabuJha16) May 28, 2023
Scenes from ahemdabad…
Rain- main chla jaunga
Fans-are tu Jaa re….
Rain- me sach me chla jaunga..
Rain- me nhi jaunga match ka mzza kirkira karke jaunga..🤣 #IPL2023Final#IPLFinals#cskvsgt #rain— The real xavier world (@Therealxavierrr) May 28, 2023
#rain#Rain is intense
Match should be postponed tomorrow #IPL2023Finals #GTvsCSK #IPL2023Final #IPLFinals #CSK #GTvsCSK pic.twitter.com/WNIYcM5YXR— Rahul (@rahul_krsna_das) May 28, 2023
https://twitter.com/jitenderbhinda/status/1662866933866463232?s=20
#IPLFinals#Ahmedabad #rain
हे इंद्रदेव कैसा जुल्म है ये? pic.twitter.com/sDJRjtQldA— Utkarsh Mishra (@utk_mishra15) May 28, 2023
BREAKING NEWS ⚠️
Live Scenes from CSK vs GT match. Mostly match will happen tomorrow.
#CSKvGT #IPLFinals #IPL2023Finals #Ahmedabad #sundayvibes #Rain #TATAIPLFinal pic.twitter.com/Ie7fdMLqa8— Maa_ka_ladla_surya (@surya_ktr_01) May 28, 2023
https://twitter.com/SugeshD16509/status/1662866710213591040?s=20
स्टेडियम मे swimming कि competition रखिये….jo जितेगा ट्रॉफी 🏆 उसकी😂⛈️
.#GTvsCSK #IPL2023Final #rain #Ahmedabad #BCCI #MSDhoni𓃵 #HardikPandya #CSK #motera #NarendraModiStadium— अनोळखी व्यक्ती (@spiritual_aatma) May 28, 2023
https://twitter.com/20_3_rd/status/1662866552469827584?s=20
बता दें, क्वालीफायर 1 में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को मात दी थी और फाइनल में अपनी जगह बनाई। एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को करारी शिकस्त दी। इसके बाद क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस ने जबरदस्त वापसी की और मुंबई इंडियंस को हराया। मुंबई इंडियंस को हराने के बाद गुजरात टाइटंस ने फाइनल में अपनी जगह बनाई।
चेन्नई सुपर किंग्स की बात की जाए तो उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी 4 बार अपने नाम की है जबकि गुजरात टाइटंस ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में यह ट्रॉफी हासिल की थी। वो इस टूर्नामेंट की गत विजेता हैं। फिलहाल तमाम लोग यही दुआ कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बारिश पूरी तरह से रुक जाए और फाइनल मुकाबला आज ही शुरू हो जाए। हालांकि आज यह फाइनल होना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।