शिखर धवन को नहीं पसंद आया युजवेंद्र चहल का मजाक!
राजस्थान टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो।
अद्यतन - May 20, 2022 1:08 pm

शिखर धवन और युजवेंद्र चहल का इस बार का आईपीएल काफी शानदार रहा है। जहां पंजाब से खेलते हुए धवन का बल्ला जमकर बोला है, तो राजस्थान की तरफ से खेलते हुए युजी चहल ने अपनी फिरकी का जादू बिखेरा है। इस बीच सोशल मीडिया पर इन दोनों खिलाड़ी का वीडियो सामने आया है।
दोनों खिलाड़ी हैं सोशल मीडिया स्टार
वैसे तो शिखर धवन और युजी चहल क्रिकेट के साथ-साथ सोशल मीडिया के भी स्टार हैं, दोनों खिलाड़ियों की इंस्टाग्राम रील्स काफी ज्यादा वायरल होती है। वहीं खबर तो ये भी है कि धवन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, साथ ही उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी कर ली है।
अभ्यास के बीच धवन से मजाक करना पड़ा चहल को भारी
*राजस्थान टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक वीडियो।
*इस वीडियों में शिखर धवन और युजी चहल आ रहे हैं नजर।
*दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ कर रहे हैं जमकर मजाक।
*साथ ही वीडियो में बार-बार धवन को परेशान कर रहे हैं युजी।
दोनों खिलाड़ी का वो वीडियो
चहल छा गए अपने खेल से
वहीं दूसरी ओर चहल के नाम इस समय सीजन में सबसे ज्यादा विकेट हैं, जहां ये गेंदबाज 24 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में बना हुआ है और फिलहाल दूसरे नंबर पर है।
धवन का भी बोला बल्ला
शिखर धवन ने अपनी टीम पंजाब के लिए जमकर रन बनाए हैं, जहां धवन ने अब तक 13 मैचों में 421 रन बनाए हैं और 3 अर्धशतक लगाए हैं।
राजस्थान का मुकाबला आज
आईपीएल में आज राजस्थान टीम का सामना चेन्नई से होगा, इस मुकाबले को अगर राजस्थान अपने नाम करती है तो टीम प्लेऑफ में जाने वाली तीसरी टीम बन जाएगी।