Rajasthan Royals ने किया एक और बड़ा ऐलान, कोचिंग स्टाफ में जुड़ गया टीम के साथ नया नाम
IPL 2025 को लेकर Rajasthan Royals टीम ने किया आज एक बड़ा ऐलान।
अद्यतन - Sep 20, 2024 12:49 pm

IPL 2025 को लेकर टीमों ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है, इस लिस्ट में Rajasthan Royals भी पीछे नहीं है। जहां ये टीम एक के बाद एक बड़े ऐलान कर रही है, इसी कड़ी में टीम के साथ एक और बड़ा नाम जुड़ गया है। साथ ही इस नाम ने RR के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ काफी काम किया है।
Rajasthan Royals के खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं
दूसरी ओर इस समय टीम इंडिया में और घरेलू क्रिकेट में Rajasthan Royals टीम के खिलाड़ी कमाल कर रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी रेड बॉल क्रिकेट में धाकड़ प्रदर्शन कर रहे हैं। जहां बांग्लादेश के खिलाफ अश्विन ने शतक जड़ा था, तो यशस्वी ने अर्धशतक लगाया था। Duleep Trophy में संजू का शतक देखने को मिला है, वहीं काउंटी क्रिकेट में चहल ने दमदार गेंदबाजी की है।
Rajasthan Royals टीम में हुई एक और कोच की एंट्री
*IPL 2025 को लेकर Rajasthan Royals टीम ने किया आज एक बड़ा ऐलान।
*RR टीम से जुड़े Vikram Rathour, बल्लेबाजी कोच की भूमिका में आएंगे नजर।
*भारतीय टीम के कई साल बल्लेबाजी कोच रहे हैं विक्रम, ऐसे में उनको काफी अनुभव है।
*टीम इंडिया के लिए राहुल द्रविड़ के साथ भी किया है काम, RR में नजर आएंगे दोनों।
इस पोस्ट के जरिए Rajasthan Royals टीम ने किया बड़ा ऐलान
एक नजर डालते हैं RR के इस वीडियो पर भी
इस टीम ने एक ही बार जीता है खिताब
जी हां, IPL इतिहास में राजस्थान टीम ने आज तक एक ही बार खिताब जीता है, ये खिताब टीम ने साल 2008 में जीता था। उसके बाद अभी तक ये टीम IPL की ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है, ऐसे में देखना होगा कि बतौर कोच टीम के साथ जुड़े राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौड़ टीम के माइंडसेट में क्या बदलाव लेकर आते हैं। वैसे RR ने साल 2022 में IPL का फाइनल खेला था, लेकिन इस टीम को गुजरात के हाथों करारी हार मिली थी। साथ ही कई सालों से टीम का प्रदर्शन दमदार रहा है।