Sanju Samson ने उठा लिया है बल्ला, IPL 2024 में मचाएंगे अब जमकर हल्ला - क्रिकट्रैकर हिंदी

Sanju Samson ने उठा लिया है बल्ला, IPL 2024 में मचाएंगे अब जमकर हल्ला

RR ने इंस्टाग्राम पर Sanju Samson का एक नया वीडियो किया पोस्ट।

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

IPL 2024 को लेकर टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है, जहां इस लिस्ट में Sanju Samson की RR टीम का नाम जुड़ गया है। जहां राजस्थान टीम भी अब लीग के लिए खुद को तैयार कर रही है, इसी कड़ी में टीम के सोशल मीडिया पर कप्तान संजू का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें कप्तान साहब अपने बल्ले से गेंद पर कड़ा वार करते हुए नजर आ रहे हैं 22 गज पर।

इस समय पूरी लय में RR टीम के खिलाड़ी

दूसरी ओर RR टीम के खिलाड़ी इस समय टीम इंडिया से टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं, इंग्लैंड के खिलाफ और इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन टॉप पर चल रहा है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम यशस्वी जायसवाल का है, जो सीरीज में 2 दोहरे शतक ठोक चुके हैं। तो दूसरा नाम ध्रुव जुरेल का है, जिन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था रांची टेस्ट में। वहीं अश्विन भी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं, दूसरी रणजी ट्रॉफी में भी आवेश आग उगलती हुई गेंदबाजी करने में लगे हैं। वहीं राजस्थान टीम IPL 2024 में अपना पहला मैच LSG के खिलाफ खेलेगी, ये मुकाबला RR के होम ग्राउंड यानी की जयपुर के सवाईमान सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

IPL से पहले आया 22 गज पर Sanju Samson का तूफान

*RR ने इंस्टाग्राम पर Sanju Samson का एक नया वीडियो किया पोस्ट।
*इस नए वीडियो में कप्तान संजू 22 गज पर बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे हैं।
*इस दौरान मैदान पर लगा हुए हैं संजू का एक बहुत बड़ा सा कट आउट भी।
*वहीं अभ्यास के बाद संजू ने अपने फैन्स को दिया ऑटोग्राफ और सेल्फी।

Sanju Samson का ये वीडियो आपको बहुत पसंद आएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

RR टीम ने खास तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

इस टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे इस बार संजू

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमन पॉवेल, शुभम दुबे, टॉम कोहलर-कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नंद्रे बर्गर।

close whatsapp