टेस्ट क्रिकेट में बहुत ‘बड़ा इतिहास’ रचने वाले Rajat Patidar, अब RCB टीम के लिए हैं तैयार

RCB टीम ने शुरू किया अभ्यास सत्र, धीरे-धीरे जुड़ रहे हैं खिलाड़ी।

Advertisement

Rajat Patidar (Image Credit- Instagram)

इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से कई खिलाड़ियों का लाल गेंद के खिलाफ डेब्यू हुआ था, जहां Rajat Patidar का नाम भी इस लिस्ट में शामिल था। लेकिन पाटीदार जैसा प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट और इंडिया-A के लिए कर रहे थे, वैसा प्रदर्शन वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में नहीं कर पाए। ऐसे में अब ये खिलाड़ी सब कुछ भूलाकर IPL की ओर फोकस कर चुका है और साथ ही पाटीदार की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है।

Advertisement
Advertisement

साल 2023 का IPL नहीं खेला था Rajat Patidar ने

Rajat Patidar सबसे पहले सुर्खियों में साल 2022 के IPL में आए थे, जब उन्होंने RCB टीम के लिए दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक ठोके थे। लेकिन साल 2023 इस खिलाड़ी के लिए निराशा लेकर आया, जहां चोट के कारण पाटीदार 2023 का IPL सीजन नहीं खेल पाए थे। ऐसे में इस बार पाटीदार से टीम को दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है और वो टेस्ट क्रिकेट को पीछे छोड़ IPL के लिए नई शुरूआत करना चाहेंगे।

Rajat Patidar खुश तो ऐसे हो रहे हैं, जैसे ऑरेंज कैप जीत ली हो

*RCB टीम ने शुरू किया अभ्यास सत्र, धीरे-धीरे जुड़ रहे हैं खिलाड़ी।
*इसी कड़ी में टीम के प्रमुख बल्लेबाज Rajat Patidar भी हुए टीम में शामिल।
*RCB ने पाटीदार की तस्वीरें की शेयर, काफी खुश नजर आया ये खिलाड़ी।
*टेस्ट क्रिकेट के बुरे दौरे से आगे बढ़ना चाहेंगे अब IPL में पाटीदार।

RCB टीम के साथ जुड़ने के बाद Rajat Patidar की तस्वीर

विराट कोहली भी लौट आए हैं भारत

दूसरी ओर विराट कोहली भी IPL 2024 में आपको खेलते हुए नजर आएंगे, जहां कोहली आज लंदन से वापस भारत लौट आए हैं। सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो आया था, जिसमें वो एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे थे। विराट की वाइफ अनुष्का ने बेटे को जन्म दिया था, इसी के चलते बल्लेबाज विराट परिवार के साथ लंदन में मौजूद थे और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं थे।

एयरपोर्ट से विराट का ये वीडियो आया सामने

Advertisement