विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं की है कोई भी स्पेशल प्लानिंग, कोच राजकुमार शर्मा ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं की है कोई भी स्पेशल प्लानिंग, कोच राजकुमार शर्मा ने किया बड़ा खुलासा

कोहली की टीम आरसीबी 2024 के प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है। 

Rajkumar Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)
Rajkumar Sharma and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा (Rajkumar Sharma) ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि कोहली ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोई भी स्पेशल प्लानिंग नहीं की है।

गौरतलब है कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। तो वहीं इस टूर्नामेंट के लिए सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही हैं।

राजकुमार शर्मा ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि विराट कोहली के बचपन के कोच रहे राजकुमार शर्मा ने NewsX चैनल पर इंडियन स्पोर्ट्स फैन के फाउंडर सुनील यश कालरा के साथ एक चर्चा में कहा- मेरी हर दो-तीन दिन में विराट कोहली से बात होती है। इस बातचीत में हम उसकी बल्लेबाजी को लेकर चर्चा करते हैं। विराट ने बताया है कि फिलहाल वह एक टाइम पर एक ही मैच पर ध्यान दे रहे हैं, और उन्होंने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए कोई खास या स्पेशल प्लानिंग नहीं की है।

राजकुमार ने आगे कहा- बल्लेबाजी में अब उसे कुछ नया सीखने की जरूरत नहीं है। वह खुद ही अपनी बल्लेबाजी में लगातार सुधार कर रहा है। यही वजह से है कि अब वह आपको टी20 क्रिकेट में स्वीप और रिवर्स स्वीप लगाते हुए दिख जाएगा।

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें तो वे इन दिनों आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कल 18 मई को उनकी टीम राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने चिन्नास्वामी मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ, खेले गए महामुकाबले में 27 रनों से जीत हासिल कर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। अब आरसीबी एलिमिनेटर मैच में पाॅइंट्स टेबल में नंबर तीन पर रहने वाली टीम के साथ 22 मई को अहमदाबाद में खेलती हुई नजर आएगी।

close whatsapp