राजस्थान रॉयल्स को अलग ही प्रेम है रियान पराग से, टीम की नजर में विराट से भी बड़ा है ये खिलाड़ी
इन दिनों NCA में अभ्यास कर रहे हैं ऑलराउंडर रियान पराग।
अद्यतन - जुलाई 9, 2023 6:21 अपराह्न

युवा बल्लेबाज रियान पराग अपने करियर में IPL 2023 को कभी याद नहीं रखना चाहेंगे, जिसका कारण है इस सीजन में उनका फ्लॉप प्रदर्शन। साथ ही इस साल ये बल्लेबाज सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा Troll किया गया था अपने खेल को लेकर, लेकिन उसके बाद भी राजस्थान रॉयल्स को इस खिलाड़ी पर पूरा भरोसा है और आए दिन ये टीम पराग के वीडियो शेयर करती रहती है।
रियान पराग का हाल ही में दर्द आया था सामने
IPL 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद जिस तरह से रियान पराग को Troll किया गया था, उससे ये खिलाड़ी काफी ज्यादा दुखी था। RR टीम ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पराग ने कहा था की जो पूर्व क्रिकेट मीडिया या सोशल मीडिया पर मुझे लेकर बात करते हैं। वो ही लोग मुझे डायरेक्ट मैसेज कर मेरी कमियां बता सकते हैं, वहीं उस वीडियो में पराग काफी निराश नजर आए थे।
राजस्थान रॉयल्स के लिए तो धोनी से भी बड़े खिलाड़ी हैं रियान पराग
*इन दिनों NCA में अभ्यास कर रहे हैं ऑलराउंडर रियान पराग।
*उसके कुछ वीडियो शेयर किए थे इस बल्लेबाज ने इंस्टा पर।
*उन्हीं वीडियो को अब RR टीम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला।
*लेकिन कमेंट बॉक्स में फैन्स ने टीम और पराग पर साधा जमकर निशाना।
रियान पराग का ये वीडियो शेयर किया है RR टीम ने
इस वीडियो के जरिए पराग ने दिए थे बड़े-बड़े बयान
एक बार फिर से Troll हो गया था ये बल्लेबाज
हाल ही में Emerging Asia Cup के लिए इंडिया-ए टीम का ऐलान हुआ था, जिसकी कप्तानी युवा खिलाड़ी यश धुल के हाथों में दी गई है। वहीं इस टीम में बल्लेबाज रियान पराग को भी शामिल किया गया है, बस रियान का नाम देख फैन्स गुस्सा हो गए। जहां इन फैन्स ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स बनाकर पराग को Troll करने की खूब कोशिश की, लेकिन इस खिलाड़ी की तरफ से कोई भी रिएक्शन नहीं आया।