Raksha Bandhan 2024: Top Brother-Sister Duo In Sports स्पोर्ट्स में टॉप भाई बहन की जोड़ी

Raksha Bandhan 2024: स्पोर्ट्स की दुनिया में टॉप भाई-बहन की जोड़ी

पूरे देश में आज धूम-धाम से रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है।

(Image Credit- Twitter X)
(Image Credit- Twitter X)

रक्षाबंधन हमारे देश के सबसे पवित्र त्यौहारों में से एक है। इस दिन बहन अपने भाई को राखी बांधती है। इसके बदले में भाई अपनी बहन को उम्रभर की सुरक्षा देने का वादा करते हैं। इस दिन भाई-बहन एक दूसरे के घर गिफ्ट, मिठाई आदि समान भी लेकर जाते हैं। वहीं आपने खेल की दुनिया में भाई-भाई, या बाप-बेटे को एक ही देश या घरेलू टूर्नामेंट में किसी क्लब के लिए खेलते हुए देखा होगा। वहीं भाई-भाई की तरह कुछ ऐसी बहन-भाई की जोड़ी भी है, जिन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया में अपना नाम बनाया है। इस आर्टिकल में आज हम उन्हीं भाई-बहन की जोड़ी के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने खेल की दुनिया में राज किया है।

Raksha Bandhan 2024: स्पोर्ट्स की दुनिया में टॉप भाई-बहन की जोड़ी ( Top Brother-Sister Duo In Sports)

1) गेराथ डेलनी और लौरा डेलनी (Gareth Delany and Laura Delany)

Gareth Delany (Photo Source: Twitter)
Gareth Delany (Photo Source: Twitter)

आयरलैंड की कप्तान लौरा डेलनी वनडे फॉर्मेट की स्टार रही हैं, उन्होंने इस प्रारूप में 1,000 से अधिक रन बनाए हैं। जबकि उनके 27 वर्षीय भाई गैरेथ डेलनी ने आयरलैंड के लिए 21 वनडे और 75 टी20 मैच खेले हैं। लौरा डेलनी ने ODI में 54 और 39 पारियों में 1060 रन बनाए हैं, इसके अलावा 27 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि, उन्होंने अपनी बल्लेबाजी स्किल का प्रदर्शन करते हुए एक शतक भी लगाया है। T20I में, उनका प्रभाव जारी है, उन्होंने क्रमशः 85 और 88 पारियों में 1201 रन और 75 विकेट लिए।

अपनी बहन के नक्शेकदम पर चलते हुए गैरेथ डेलानी ने भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर आयरलैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है। वनडे मैचों में, उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया है, 18 पारियों में 234 रन बनाने के साथ 13 पारियों में 7 विकेट भी लिए हैं। उनका T20I रिकॉर्ड भी उतना ही प्रभावशाली है, जिसमें क्रमशः 58 मैचों की 53 पारियों में 956 रन और 41 विकेट हैं। डेलानी तिकड़ी को पूरा करने वाले उनके चचेरे भाई डेविड डेलानी हैं, जिन्होंने आयरलैंड के लिए T20I में डेब्यू किया था।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp