नौकरी गई लेकिन नहीं सुधरे रमीज राजा, अब YouTube पर BCCI के लिए जहर उगल रहे हैं! - क्रिकट्रैकर हिंदी

नौकरी गई लेकिन नहीं सुधरे रमीज राजा, अब YouTube पर BCCI के लिए जहर उगल रहे हैं!

अपने YouTube चैनल पर रमीज राजा ने की एक भारतीय फैन से बात।

Ramiz Raja. (Photo Source: Twitter/PCB)
Ramiz Raja. (Photo Source: Twitter/PCB)

कुछ दिनों पहले तक रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष का पद मिला हुआ था, लेकिन लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी और पाकिस्तान में बदली सरकार ने सब कुछ बदल दिया। जिसका नतीजा ये हुआ कि, रमीज राजा की PCB से एक झटके में छुट्टी कर दी गई और अब वो अपने YouTube चैनल पर गुस्सा निकालने में लगे हुए हैं।

लगातार BCCI पर निशाना साध रहे थे रमीज राजा

काफी दिनों से रमीज राजा BCCI पर निशाना साध रहे थे, रमीज का कहना था कि अगर टीम इंडिया 2023 का एशिया कप खेलने पाकिस्तान नहीं आएगी तो पाकिस्तान टीम भी 2023 का वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं जाएगी।

रमीज राजा ने अब YouTube के जरिए बोला BCCI के खिलाफ

*अपने YouTube चैनल पर रमीज राजा ने की एक भारतीय फैन से बात।
*मैं पाकिस्तान के लिए उस जगह खड़ा हुआ, जहां हमारे साथ गलत हुआ- राजा।
*एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान से लेना गलत, किसी को नहीं बताया गया- रमीज।
*रमीज बोले मैंने बाबर को बोला था भारत के खिलाफ जीतना जरूरी है।

YouTube  पर आया रमीज राजा का ये नया वीडियो

मीडिया से बात करते हुए PCB के नए चीफ नजम सेठी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pakistan Cricket (@therealpcb)

पाकिस्तान टीम को मिली थी करारी हार

दूसरी ओर पाकिस्तान टीम को हाल ही में अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में काफी करारी हार मिली थी, जिसके बाद से बाबर आजम और रमीज राजा की जमकर आलोचना हो रही थी। साथ ही ये भी साफ हो गया था कि रमीज राजा को कभी भी PCB से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है और ऐसा हुआ भी।

close whatsapp