रणजी ट्रॉफी फाइनल में रजत पाटीदार ने लगाया विनिंग शॉट, तो फैंस ने लगाए RCB, RCB के नारे

रणजी ट्रॉफी 2022 सीजन में रजत पाटीदार दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे।

Advertisement

Rajat Patidar (Photo Source: Twitter)

मध्य प्रदेश के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने रणजी ट्रॉफी 2022 के फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया। मैच की पहली पारी में उन्होंने शानदार शतक जड़ा, वहीं दूसरी पारी में 30 रन बनाकर नाबाद लौटे और साथ ही में विनिंग शॉट भी लगाया। उनके बल्ले से विनिंग शॉट निकलते ही चिन्नास्वामी स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस RCB… RCB के नारे लगाने लगे।

Advertisement
Advertisement

मध्य प्रदेश ने फाइनल में खिताब की प्रबल दावेदार और 41 बार की चैंपियन मुंबई को 6 विकेट से हराकर अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीती। इस रणजी सीजन में रजत पाटीदार ने नौ पारियों में 82.25 की औसत और 53.15 की स्ट्राइक रेट से कुल 658 रन बनाए। रन बनाने के मामले वो इस सीजन दूसरे पायदान पर रहे।

आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे रजत पाटीदार

पाटीदार इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (आईपीएल) मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन बाद में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने चोटिल लवनीथ सिसोदिया के रिप्लेसमेंट के रूप में उन्हें टीम में शामिल किया। इसके बाद वह आरसीबी के लिए आईपीएल एलिमिनेटर में शतक और क्वालीफायर 2 में अर्धशतक बनाकर फैंस के पसंदीदा बन गए।

आरसीबी के लिए इस सीजन शानदार प्रदर्शन करने के बाद बैंगलोर में उन्हें एक बड़ा फैन बेस मिला है। इसका प्रमाण हमें रणजी ट्रॉफी के फाइनल में देखने को मिला। मैच के पांचवें दिन जब बल्लेबाजी के लिए रजत पाटीदार क्रीज पर पहुंचे तो फैंस ने जोरदार तालियां बजाईं। जब उन्होंने अपने बल्ले से विनिंग शॉट लगाया उस वक्त वही फैंस RCB RCB के नारे लगाने लगे।

यहां देखिए फैंस का वो वीडियो

मध्य प्रदेश रणजी ट्रॉफी 2022 अभियान में पांच जीत और एक ड्रॉ के साथ नाबाद रहा। उन्होंने नॉकआउट चरणों में खिताब के प्रबल दावेदार पंजाब और बंगाल को हराया और मुंबई के खिलाफ फाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल में जहां 41 बार की चैंपियन मुंबई जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी, वहां भी उनकी टीम पृथ्वी शॉ की अगुवाई वाली मुंबई को मात देने में कामयाब रही।

Advertisement