रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए कर्नाटक टीम की हुई घोषणा, कई नामी खिलाड़ियों को किया गया शामिल

कर्नाटक को आगामी रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए पुडुचेरी, रेलवे और जम्मू और कश्मीर के साथ एलीट-सी ग्रुप में रखा गया है।

Advertisement

Karnataka Team. (Photo Source: Twitter)

भारत की प्राथमिक प्रथम श्रेणी प्रतियोगिता, रणजी ट्रॉफी 20121-22, का आगाज 17 फरवरी से होने जा रहा है और खिलाडी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन देने के लिए उत्सुक होंगे। सभी स्टेट संघ एक-एक करके आगामी रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए अपनी-अपनी टीमों का एलान कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

8 फरवरी को कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने भी आगामी रणजी ट्रॉफी के लिए 20 सदस्यीय कर्नाटक टीम की घोषणा कर दी है। KSCA ने मनीष पांडे को कर्नाटक टीम का कप्तान घोषित किया गया है।

कर्नाटक ने रणजी ट्रॉफी के लिए की टीम की घोषणा

आगामी रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए घोषित 20 सदस्यीय खिलाड़ियों की लिस्ट में करुण नायर, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस गोपाल और प्रसिद्ध कृष्णा भी शामिल हैं।

KSCA ने ट्विटर पर लिखा मनीष पांडे हमारे रणजी ट्रॉफी अभियान में 20 सदस्यीय टीम का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कर्नाटक के 9वें रणजी खिताब की तलाश में टीम की सफलता की कामना भी की हैं।

देखिये यहां KSCA की ट्विटर पोस्ट

आपको बता दें, कर्नाटक को आगामी रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए पुडुचेरी, रेलवे और जम्मू और कश्मीर के साथ एलीट-सी ग्रुप में रखा गया है।

स्पोर्टस्टार से बातचीत के दौरान कर्नाटक के कोच येरे गौड ने कहा उनकी टीम एक आसान ग्रुप में नहीं हैं। उन्होंने कहा कर्नाटक ने पिछले संस्करण के क्वार्टर-फाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेला था और अतीत में रेलवे का भी सामना किया है, सभी टीमें मजबूत हैं, मुकबला तगड़ा होने वाला है।

कर्नाटक के कोच येरे गौड ने आगे कहा वे एक भी खराब सत्र का जोखिम नहीं उठा सकते। कर्नाटक टीम रणजी ट्रॉफी 2021-22 ग्रुप के सभी मैचों को नॉकआउट मैचों की तरह लेगी। उन्होंने कहा अगर कर्नाटक इस बार रणजी ट्रॉफी जीतना चाहता है, तो उन्हें 6 मैच (3 ग्रुप मैच और 3 नॉक-आउट मैच) जीतने होगें।

देखिये यहां रणजी ट्रॉफी 2022 के लिए कर्नाटक की टीम

मनीष पांडे (कप्तान), मयंक अग्रवाल, आर समर्थ (उप-कप्तान), करुण नायर, देवदत्त पडिक्कल, के वी सिद्धार्थ, डी निश्चल, अनीश्वर गौतम, शुभांग हेगड़े, कृष्णाप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जे सुचित, केसी करियप्पा, शरथ श्रीनिवास, बी आर शरथ, प्रसिद्ध कृष्णा,रोनित मोरे, एम वेंकटेश, वी वैशाक, विद्याधर पाटिल।

Advertisement