Ranji Trophy 2024: Round 5, Day 1 Highlights: पॉइंट्स टेबल, स्कोरकार्ड और किसने बनाया क्या रिकॉर्ड, जानें सब कुछ यहां-

Ranji Trophy 2024: Round 5, Day 1 Highlights: पॉइंट्स टेबल, स्कोरकार्ड और किसने बनाया क्या रिकॉर्ड, जानें सब कुछ यहां-

2 फरवरी को रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड-5 के खेल का पहला दिन था। आइए आपको बताते हैं कि आज सारे ग्रुपों के मैचों का हाल कैसा रहा है-

Ranji Trophy 2024 (Photo Source: X/Twitter)
Ranji Trophy 2024 (Photo Source: X/Twitter)

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 5 जनवरी से भारत के अलग-अलग कोनों में शुरू हुआ था। अब तक चार राउंड्स में टीमें अपना खेल दिखाते हुए नजर आई है। रणजी ट्रॉफी 2024 का पांचवां राउंड आज  2 फरवरी से शुरू हुआ है। आज राउंड-5 के पहले दिन के खेल का सारा हाल आपको बताते हैं-

Ranji Trophy 2024, Round 5: पहले दिन के खेल का सारा अपडेट देखें

एलिट ग्रुप-ए

हरियाणा बनाम सर्विसेज- हरियाणा ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। सर्विसेज ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं।

सर्विसेज- 72*-7 हरियाणा- बल्लेबाजी नहीं की

मणिपुर बनाम झारखंड– मणिपुर ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। मणिपुर की टीम पहली पारी में 170 रनों पर ऑलआउट हो गई। झारखंड ने पहले दिन के अंत तक एक विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं।

मणिपुर- 170/10 झारखंड- 96*/1

राजस्थान बनाम विद्रभ– विद्रभ ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। राजस्थान ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 277 रन बना लिए हैं।

राजस्थान- 277*/5 विद्रभ- बल्लेबाजी नहीं की

सौराष्ट्र बनाम महाराष्ट्र- सौराष्ट्र ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। सौराष्ट्र पहली पारी में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई। महाराष्ट्र ने पहले दिन के अंत तक 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन बना लिए हैं।

सौराष्ट्र- 202/10 महाराष्ट्र- 116*/7

एलिट ग्रुप-बी

उत्तर प्रदेश बनाम असम– उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। उत्तर प्रदेश ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 319 रन बना लिए हैं।

उत्तर प्रदेश- 319*/2 असम- बल्लेबाजी नहीं की

केरल बनाम छत्तीसगढ़– छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। केरल ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए हैं।

केरल- 219*-4 छत्तीसगढ़- बल्लेबाजी नहीं की

मुंबई बनाम बंगाल- बंगाल ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। मुंबई की टीम ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं।

मुंबई- 330*/6 बंगाल- बल्लेबाजी नहीं की

आंध्र प्रदेश बनाम बिहार- आंध्र प्रदेश ने टॉस जीतकरर चुनी है गेंदबाजी। बिहार पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 182 रनों पर ऑलआउट हो गई।

बिहार- 182/10 आंध्र प्रदेश- बल्लेबाजी नहीं की

एलिट ग्रुप-सी

रेलवेज बनाम कर्नाटक– कर्नाटक ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। रेलवेज की टीम पहली पारी में 155 रनों पर ऑलआउट हो गई। कर्नाटक ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं।

रेलवेज- 155/10 कर्नाटक- 90*/6

गोवा बनाम तमिलनाडु- गोवा ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। गोवा की टीम पहली पारी में 241 रनों पर ऑलआउट हो गई। तमिलनाडु ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 20 रन बना लिए हैं।

गोवा- 241/10 तमिलनाडु- 20*/0

पंजाब बनाम चंडीगढ़- पंजाब ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। पंजाब की टीम ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं।

पंजाब- 307*-2 चंडीगढ़- बल्लेबाजी नहीं की

त्रिपुरा बनाम गुजरात- त्रिपुरा ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। त्रिपुरा की टीम पहली पारी में 146 रनों पर ऑलआउट हो गई। गुजरात ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं।

त्रिपुरा- 146/10 गुजरात- 127*/4

एलिट ग्रुप-डी

हिमाचल प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। हिमाचल प्रदेश की टीम पहली पारी में 169 रनों पर ऑलआउट हो गई। मध्य प्रदेश ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं।

हिमाचल प्रदेश- 169/10 मध्य प्रदेश- 68*/4

जम्मू-कश्मीर बनाम उत्तराखंड- जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। जम्मू-कश्मीर ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 168 रन बना लिए हैं।

जम्मू-कश्मीर- 168*/2 उत्तराखंड- बल्लेबाजी नहीं की

बरोदा बनाम दिल्ली- दिल्ली ने टॉस जीतकर चुनी है गेंदबाजी। बरोदा ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 202 रन बना लिए हैं।

बरोदा- 202*/1 दिल्ली- बल्लेबाजी नहीं की

ओडिशा बनाम पुदुचेरी- पुदुचेरी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी। ओडिशा ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 230 रन बना लिए हैं।

ओडिशा- 230*-4 पुदुचेरी- बल्लेबाजी नहीं की

प्लेट ग्रुप

सिक्किम बनाम मेघालय- सिक्किम ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। पहले दिन के अंत तक सिक्किम ने 7 विकेट के नुकसान पर 238 रन बना लिए हैं।

सिक्किम- 238*/7 मेघालय- बल्लेबाजी नहीं की

अरूणाचल प्रदेश बनाम नागालैंड- अरूणाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। अरूणाचल प्रदेश पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 124 रनों पर ऑलआउट हो गई। नागालैंड ने पहले दिन के अंत तक 2 विकेट के नुकसान पर 26 रन बना लिए हैं।

अरूणाचल प्रदेश- 124/10 नागालैंड-26*/2

मिजोरम बनाम हैदराबाद- मिजोरम ने टॉस जीतकर चुनी है बल्लेबाजी। मिजोरम की टीम पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 199 रनों पर ऑलआउट हो गई। हैदराबाद की टीम ने पहले दिन के अंत तक पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 120 रन बना लिए हैं।

मिजोरम- 199/10 हैदराबाद- 120*/1

राउंड-5 के पहले दिन के खेल के बाद रणजी ट्रॉफी 2024 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (Ranji Trophy 2024 Points Table) यहां देखें

close whatsapp