Ranji Trophy 2024: Round 5, Day 2 Highlights: पॉइंट्स टेबल, स्कोरकार्ड और किसने बनाया क्या रिकॉर्ड, जानें सब कुछ यहां-
3 फरवरी को रणजी ट्रॉफी 2024 राउंड-5 के खेल का दूसरा दिन था। आइए आपको बताते हैं कि आज सारे ग्रुपों के मैचों का हाल कैसा रहा है-
अद्यतन - फरवरी 3, 2024 6:23 अपराह्न

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 5 जनवरी से भारत के अलग-अलग कोनों में शुरू हुआ था। अब तक चार राउंड्स में टीमें अपना खेल दिखाते हुए नजर आई है। रणजी ट्रॉफी 2024 का पांचवां राउंड-5 2 फरवरी से शुरू हुआ है। आज राउंड-5 के दूसरे दिन के खेल का सारा हाल आपको बताते हैं-
Ranji Trophy 2024, Round 5: दूसरे दिन के खेल का सारा अपडेट देखें
एलिट ग्रुप-ए
हरियाणा बनाम सर्विसेज- सर्विसेज 83 रनों से हैं आगे- सर्विसेज की टीम दूसरे दिन पहली पारी में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। हरियाणा की पहली पारी 103 रनों पर सिमट गई। सर्विसेज ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 78 रन बना लिए हैं।
सर्विसेज- 108/10 & 78*/4 हरियाणा- 103/10
मणिपुर बनाम झारखंड- झारखंंड 303 रनों से हैं आगे- दूसरे दिन के अंत तक झारखंड ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 473 रन बना लिए हैं।
मणिपुर- 170/10 झारखंड- 473*/5
राजस्थान बनाम विद्रभ- विद्रभ 292 रनों से हैं पीछे- दूसरे दिन राजस्थान की टीम पहली पारी में 432 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन के अंत तक विद्रभ ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं।
राजस्थान- 432/10 विद्रभ- 140*/10
सौराष्ट्र बनाम महाराष्ट्र- महाराष्ट्र को जीत के लिए 104 रनों की जरूरत- महाराष्ट्र की टीम दूसरे दिन पहली पारी में 159 रनों पर ऑलआउट हो गई। सौराष्ट्र दूसरी पारी में 164 रनों पर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन के अंत तक महाराष्ट्र ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं।
सौराष्ट्र- 202/10 & 164/10 महाराष्ट्र- 159/10 & 104*/5
एलिट ग्रुप-बी
उत्तर प्रदेश बनाम असम- असम 432 रनों से हैं पीछे- उत्तर प्रदेश ने दूसरे दिन 548 रनों पर पहली पारी घोषित की। असम ने दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में बिना विकेट गंवाए 116 रन बना लिए हैं। परवेज मुसरफ (53*) और राहुल हजारिका (51*) पर नाबाद क्रीज पर खड़े हैं।
उत्तर प्रदेश- 548/8d असम- 116*/0
केरल बनाम छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ 250 रनों से हैं पीछे- दूसरे दिन केरल की टीम पहली पारी में 350 रनों पर ऑलआउट हो गई। छत्तीसगढ़ ने दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 100 रन बना लिए हैं।
केरल- 350/10 छत्तीसगढ़- 100*/4
मुंबई बनाम बंगाल- बंगाल 213 रनों से हैं पीछे- दूसरे दिन मुंबई की टीम पहली पारी में 412 रनों पर ऑलआउट हो गई। बंगाल की टीम दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई।
मुंबई- 412/10 बंगाल- 199/10
आंध्र प्रदेश बनाम बिहार- आंध्र प्रदेश 131 रनों से हैं आगे- दूसरे दिन के अंत तक आंध्र प्रदेश ने पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बना लिए हैं।
बिहार- 182/10 आंध्र प्रदेश- 313*/5
एलिट ग्रुप-सी
रेलवेज बनाम कर्नाटक- कर्नाटक 19 रनों से हैं आगे- दूसरे दिन कर्नाटक की टीम पहली पारी में 174 रनों पर ऑलआउट हो गई। रेलवेज ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए हैं।
रेलवेज- 155/10 & 209/8 कर्नाटक- 174/10
गोवा बनाम तमिलनाडु- तमिलनाडु 130 रनों से हैं पीछे- दूसरे दिन तमिलनाडु पहली पारी में 273 रनों पर ऑलआउट हो गई। गोवा ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं।
गोवा- 241/10 & 10*/0 तमिलनाडु- 273/10
पंजाब बनाम चंडीगढ़- दूसरे दिन के अंत तक पंजाब ने पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 477 रन बना लिए हैं। अनमोलप्रीत सिंह (205*) और प्रभसिमरन सिंह (171*) रन पर नाबाद क्रीज पर खड़े हैं।
पंजाब- 477/2 चंडीगढ़- बल्लेबाजी नहीं की
त्रिपुरा बनाम गुजरात- गुजरात 19 रनों से हैं पीछे- दूसरे दिन गुजरात की टीम पहली पारी में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई। त्रिपुरा ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं।
त्रिपुरा- 146/10 & 330/9 गुजरात- 172/10
एलिट ग्रुप-डी
हिमाचल प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश- दूसरे दिन का खेल रद्द हुआ।
हिमाचल प्रदेश- 169/10 मध्य प्रदेश- 68*/4
जम्मू-कश्मीर बनाम उत्तराखंड- दूसरे दिन का खेल रद्द हुआ।
जम्मू-कश्मीर- 168*/2 उत्तराखंड- बल्लेबाजी नहीं की
बरोदा बनाम दिल्ली- दूसरे दिन के अंत तक बरोदा ने 5 विकेट के नुकसान पर 400 रन बना लिए हैं। ज्योत्सनील सिंह (215*) और अतीत सेठ (22*) रन पर नाबाद क्रीज पर खड़े हैं।
बरोदा- 400*/5 दिल्ली- बल्लेबाजी नहीं की
ओडिशा बनाम पुदुचेरी- ओडिशा 195 रनों से हैं आगे- ओडिशा की टीम दूसरे दिन पहली पारी में 322 रनों पर ऑलआउट हो गई। पुदुचेरी ने दूसरे दिन के अंत तक पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं।
ओडिशा- 322/10 पुदुचेरी- 127*/4
प्लेट ग्रुप
सिक्किम बनाम मेघालय- सिक्किम 148 रनों से हैं आगे- दूसरे दिन सिक्किम की पहली पारी 284 रनों पर सिमट गई। मेघालय ने पहली पारी में 191 रन बनाए। दूसरे दिन के अंत तक सिक्किम ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं।
सिक्किम- 238*/7 मेघालय- बल्लेबाजी नहीं की
अरूणाचल प्रदेश बनाम नागालैंड- अरूणाचल प्रदेश 188 रनों से हैं पीछे- दूसरे दिन नागालैंड की टीम पहली पारी में 342 रनों पर ऑलआउट हो गई। अरूणाचल प्रदेश ने दूसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 30 रन बना लिए हैं।
अरूणाचल प्रदेश- 124/10 & 30*/0 नागालैंड-342/10
मिजोरम बनाम हैदराबाद- हैदराबाद ने बनाई 259 रनों की बढ़त- दूसरे दिन के अंत तक हैदराबाद की टीम ने पहली पारी में 8 विकेट के नुकसान पर 458 रन बना लिए हैं।
मिजोरम- 199/10 हैदराबाद- 458*/8
राउंड-5 के दूसरे दिन के खेल के बाद रणजी ट्रॉफी 2024 का अपडेटेड पॉइंट्स टेबल (Ranji Trophy 2024 Points Table) यहां देखें