रणजी ट्रॉफी को लेकर आई बड़ी अपडेट, यहां पढ़े पूरी खबर

13 जनवरी 2022 से हो सकती है रणजी ट्रॉफी की शुरूआत।

Advertisement

Saurashtra cricket team. (Photo Source: Twitter)

साल 2020 में कोरोना के चलते दुनियाभर के क्रिकेट टूर्नामेंट्स को नुकसान हुआ था, जिसमें भारत की रणजी ट्रॉफी भी शामिल थी। रणजी ट्रॉफी भारतीय क्रिकेट की सबसे प्रमुख ट्रॉफी होती है और इस ट्रॉफी से ही टीम इंडिया के लिए नए खिलाड़ी मिलते हैं। वहीं अब साल 2021-22 की रणजी ट्रॉफी को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है और ये अपडेट BCCI ने दी है।

Advertisement
Advertisement

रणजी ट्रॉफी को लेकर क्या है अपडेट?

कोरोना के कारण भारत में घरेलू सत्र भी कड़े नियमों के बीच कराया जा रहा है, घरेलू खिलाड़ी भी अब बायो बबल का हिस्सा होते हैं। जो हम साल 2020-21 की विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में देख चुके हैं। वहीं इस साल की रणजी ट्रॉफी में भी ये नियम लागू रहेंगे, इस बीच रणजी ट्रॉफी के शुरू होने की तारीख को लगभग-लगभग तय कर दिया गया है।

*13 जनवरी 2022 से हो सकती है रणजी ट्रॉफी की शुरूआत।
*इस साल रणजी ट्रॉफी के लिए 6 ग्रुप में टीमों को बांटा गया है।
*बैंगलोर, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और अहमदाबाद में होंगे मैच।
*सभी खिलाड़ियों को करना होगा 5 दिन का क्वारंटाइन।

कब होगा फाइनल मुकाबला?

*क्वार्टर फाइनल मुकाबले 28 फरवरी से 3 मार्च के बीच खेले जाएंगे।
*सेमीफाइनल मुकाबले 8 मार्च से 12 मार्च के बीच होंगे।
*फाइनल मैच 16 से 20 मार्च को कोलकाता में होने की जानकारी है।

बाकी टूर्नामेंट कब?

रणजी ट्रॉफी से पहले सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी 4 नवंबर से शुरू होने की जानकारी है, जिसके मैच- लखनऊ, गुवाहाटी, बड़ौदा, दिल्ली, हरियाणा और विजयवाड़ा में खेले जाएंगे। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी 8 से 27 दिसंबर के बीच होने वाली है, लेकिन बीसीसीआई ने अभी तक आयोजन के लिए जगह नहीं बताई है।

रणजी ट्रॉफी के ग्रुप

*ग्रुप ए: गुजरात, पंजाब, हिमाचल, मध्य प्रदेश,सर्विसेज और असम (मुंबई में)

*ग्रुप बी: बंगाल, विदर्भ, राजस्थान, केरल, हरियाणा और त्रिपुरा (बैंगलोर में)

*ग्रुप सी: कर्नाटक, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, महाराष्ट्र और उत्तराखंड (कोलकाता में)

*ग्रुप डी: सौराष्ट्र, तमिलनाडु, रेलवे, जम्मू और कश्मीर, झारखंड और गोवा (अहमदाबाद में)

*ग्रुप ई: आंध्र, उत्तर प्रदेश, बड़ौदा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पांडिचेरी (त्रिवेंद्रम में)

*प्लेट: चंडीगढ़, मेघालय, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, अरुणाचल (चेन्नई में)

Advertisement