रिपोर्ट आई है! रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खरीद सकते हैं IPL टीम

फिलहाल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तरफ से नहीं आया है कोई बयान।

Advertisement

Ranveer Singh and Deepika Padukone. (Photo Source: Instagram)

IPL 2022 में आपको 8 नहीं बल्कि 10 टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं, अब 2 नई टीमों को लेकर बॉलीवुड की जोड़ी यानी रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है। कुछ रिपोर्ट्स पर भरोसा किया जाए तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नई IPL टीम के लिए बोली लगा सकते हैं और एक बार क्रिकेट के मैदान पर उतर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सच में IPL टीम खरीद रहे हैं?

क्रिकेट और ग्लैमर का रिश्ता बहुत पुराना है, जब इस खेल में बॉलीवुड का तड़का लगता है तो कुछ अलग ही निकल कर सामने आता है। ऐसा ही कुछ इस बार भी हो सकता है, जहां एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर और दीपिका पादुकोण भी IPL टीम को अपने नाम करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अगर ये सच होता है तो 2022 की लीग में आपको आधा बॉलीवुड खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाता हुआ नजर आएगा।

*IPL की 2 नई टीमों में से किसी एक टीम के लिए बोली लगा सकती है ये जोड़ी।
*फिलहाल रणवीर और दीपिका पादुकोण की तरफ से नहीं आया है कोई बयान।
*लेकिन रिपोर्ट में किया जा रहा दोनों के बोली लगाने का दावा।
*रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहले भी क्रिकेट से जुड़े रहे हैं।

IPL में पहले से हैं बॉलीवुड के सितारे

2008 में शुरू हुई इस सुपरहिट लीग में पहले से बॉलीवुड शामिल है, जहां पंजाब टीम के साथ अभिनेत्री प्रीति जिंटा जुड़ी हुई हैं तो KKR के शाहरुख खान का नाम जुड़ा हुआ है। वहीं दीपिका पादुकोण भी कई साल पहले RCB का समर्थन करते हुए नजर आ चुकी है, तो रणवीर सिंह क्रिकेट से जुड़ी फिल्म 1983 कर रहे हैं। वहीं, 2 नई IPL टीमों के लिए बोली लगाने का काम 25 अक्टूबर को दुबई में होगा, जिसके बाद IPL 2022 में खिताब की जंग के लिए कुल 10 टीमें मैदान पर उतरेंगी।

Advertisement