फुटबॉल मैच के दौरान दिखा धोनी और रणवीर सिंह का याराना - क्रिकट्रैकर हिंदी

फुटबॉल मैच के दौरान दिखा धोनी और रणवीर सिंह का याराना

महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में एक फुटबॉल मैच के दौरान अभिनेता रणवीर सिंह के साथ दिखे।

MS Dhoni and Ranveer Singh. (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni and Ranveer Singh. (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का फुटबॉल से प्रेम किसी से भी छुपा नहीं है। समय मिलने पर माही मैदान पर फुटबॉल के साथ भी खुद को कई बार आजमाते देखे गए हैं। हाल ही में धोनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वो फुटबॉल का एक फ्रेंडली मैच खेलते दिख रहे हैं। साथ ही इस दौरान उनके साथ बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी मैच में अपना दम दिखाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, ये मैच मुंबई के ऑल स्टार फुटबॉल क्लब में खेला गया था, जिसमें धोनी और रणवीर सिंह एक ही टीम से खेल रहे थे।

धोनी के लिए किया गया रणवीर का पोस्ट हुआ वायरल

अभिनेता रणवीर सिंह कई मौकों पर धोनी की तारीफ करते हुए देखे गए हैं, जिसका एक उदाहरण मैच के बाद किए गए पोस्ट में भी देखने को मिला। रणवीर ने मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो धोनी से बात करते दिख रहे हैं और उनका हाथ धोनी के पैर पर है। साथ ही रणवीर ने इस तस्वीर पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा- बड़े भाई के चरणों में हमेशा। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैन्स इसे जमकर पसंद भी कर रहे हैं। मैच के दौरान कई मौके ऐसे भी आए जब रणवीर मैदान पर मजाक-मस्ती करते हुए भी देखे गए। आपको बता दें, अभिनेता रणवीर सिंह जल्द ही 1983 वर्ल्ड कप के ऊपर बन रही फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे।

थाला कर रहे हैं आईपीएल की तैयारी

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को गुड बाय कह चुके धोनी अब IPL के फेज 2 में आप सभी को नजर आएंगे। इसको लेकर धोनी फिटनेस पर फोकस कर रहे हैं और खुद को फिट रखने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। फिलहाल इस साल हुए IPL के फेज 1 में धोनी की टीम CSK ने शानदार प्रदर्शन किया है।

*CSK  ने 7 में से 5 मैच जीते हैं।

*टीम अंक तालिका में दूसरे नंबर पर बनी हुई है।

*टीम को फेज-2 में अपना पहला मैच 19 सिंतबर को हिटमैन रोहित की टीम मुंबई इंडियंस से खेलना है।

close whatsapp