क्रिस गेल, उसैन बोल्ट, जोफ्रा आर्चर सहित कई खिलाड़ियों से मिले रणवीर सिंह, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

जोफ्रा आर्चर के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा कि, 'मुंबई इंडियंस (MI) के नए घातक तेज गेंदबाज।'

Advertisement

Ranvir Singh with Chris Gayle and Ben Stokes (Pic Source-Instagram)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौजूद हैं। वहां वो एक इवेंट के सिलसिले में गए हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने खेल के तमाम शानदार खिलाड़ियों के साथ मुलाकात की जिनकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की।

Advertisement
Advertisement

रणवीर सिंह के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड अभिनेता ने इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स, वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर, जमायका के तेज धावक उसैन बोल्ट, मैनचेस्टर सिटी के फुटबॉल मैनेजर पेप गार्डियोला सहित कई लोगों से मुलाकात की। बॉलीवुड अभिनेता का उत्साह देखने योग्य है।

जोफ्रा आर्चर के साथ अपनी तस्वीर को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा कि, ‘मुंबई इंडियंस (MI) के नए घातक तेज गेंदबाज।’ यही नहीं इन सब लोगों के अलावा बॉलीवुड अभिनेता ने अमेरिकी बास्केटबॉल खिलाड़ी शाक्विले ओ’नील, रूसी मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट इस्लाम मखाचेव, इतालवी फुटबॉलर फ्रांसेस्को टोट्टी, स्पेनिश फुटबॉलर सर्जियो रामो के साथ भी समय बिताया। रणवीर सिंह को खेल प्रेमी कहना गलत नहीं होगा। उनको काफी बार खेलों का मनोरंजन उठाते हुए देखा गया है।

ranveer-singh-and-chris-gayle
ranveer-singh-and-usain-bolt

 

ranveer-singh-and-jofra-archer
ranveer-singh-and-ben-stokes

रोहित शेट्टी की ‘सर्कस’ मूवी में नजर आएंगे रणवीर सिंह

फिल्मकार रोहित शेट्टी की आगामी कॉमेडी फिल्म ‘सर्कस’ 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म महान लेखक विलियम शेक्सपियर के लोकप्रिय नाटक ‘‘द कॉमेडी ऑफ एरर्स’’ पर आधारित है। यह नाटक दो जुड़वां भाइयों की जिंदगी पर आधारित है जो एक हादसे के बाद एक-दूसरे ये बिछड़ जाते हैं।

‘सर्कस’ में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडीज और वरुण शर्मा भी नजर आएंगे। इनके अलावा सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा और व्रजेश हिरजी भी नजर आएंगे।

रणवीर के साथ रोहित शेट्टी की यह तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ‘‘सिंबा’’ और ‘‘सूर्यवंशी’’ में साथ काम कर चुके हैं।रणवीर सिंह ने अभी तक 10 से ज्यादा बॉलीवुड मूवीज में काम किया है। पद्मावत, बैंड बाजा बारात, रामलीला, बाजीराव मस्तानी उनकी कुछ प्रसिद्ध मूवीज हैं।

Advertisement