विराट कोहली के पोस्ट पर किया गया रणवीर सिंह का कमेंट वायरल हो गया है

धोनी की कप्तानी को लेकर विराट ने किया था पोस्ट।

Advertisement

Virat Kohli and Ranveer Singh. (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, जहां आए दिन उनके कोई ना कोई सोशल पोस्ट देखने को मिल जाते हैं। ऐसा ही कुछ कल भी देखने को मिला, जब CSK टीम के कप्तान धोनी ने अपनी कप्तानी को अलविदा कह दिया, जिसके बाद विराट ने सोशल मीडिया पर माही के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया। वहीं ये पोस्ट कुछ ही देर में तेजी से वायरल हो गया, साथ ही इस पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने भी अपना कमेंट किया।
Advertisement
Advertisement

विराट कोहली के पोस्ट पर रणवीर सिंह ने ऐसा क्या कमेंट कर दिया?

इस बार का आईपीएल काफी अलग रहने वाला है, जहां 2022 से टूर्नामेंट में काफी बदलाव दिखेंगे। विराट भी RCB की कप्तानी छोड़ चुके हैं और धोनी ने भी अपने इस पद से इस्तीफा दे दिया है, ऐसे में अब ये दोनों ही बल्लेबाज एक खिलाड़ी के तौर पर लंबे समय बाद मैदान में उतरेंगे। वहीं धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आगे के सफर के लिए बधाई दे रहा है, ऐसा ही कुछ विराट ने किया था और उस पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का दिल छू लेने वाला कमेंट आया है। *धोनी की कप्तानी को लेकर विराट ने किया था पोस्ट। *इस पर बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने किया प्यारा कमेंट। *रणवीर ने लिखा-एक मेरा दिल है, एक मेरी जान है। *साथ ही इस कमेंट में रणवीर ने 2 दिल वाली इमोजी भी डाले हैं।

विराट ने इस तस्वीर को किया था सोशल मीडिया पर पोस्ट

पोस्ट पर अभिनेता ने किया ये कमेंट

रणवीर सिंह का है क्रिकेट से पुराना कनेक्शन

वहीं बॉलीवुड अभेनिता रणवीर सिंह का क्रिकेट से पुराना कनेक्शन है, हाल ही में रणवीर 83 फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। बॉलीवुड की ये सुपरहिट फिल्म टीम इंडिया के 1983 वर्ल्ड कप जीतने पर बनी थी, जिसमें रणवीर के काम की काफी तारीफ हुई थी।  

Advertisement