1983 वर्ल्ड कप जीत पर आधारित रणवीर सिंह फिल्म 83 की साल के अंत में इस दिन की जाएगी रिलीज

सभी फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से हैं इंतजार।

Advertisement

83 – The Film. (Photo Source: Twitter)

1983 वर्ल्ड कप जीत पर आधारित फिल्म 83 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म बीते साल 2020 अप्रैल के महीने में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे इसकी रिलीज डेट को आगे कर दिया गया था। फिल्म 83 भारतीय क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक है और अब महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलने के साथ फिल्म के रिलीज की जानकारी भी दे दी गई है।

Advertisement
Advertisement

हालांकि अब देश में हालात सामान्य हो रहे हैं, जिसके बाद बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने ट्वीट कर ये ऐलान किया है कि मच अवेटेड फिल्म 83 इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ” यह समय है ……….. 83 का। इस क्रिसमस सिनेमाघरों में। ये फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।”

यहां देखिये रणवीर सिंह का वो ट्वीट

इस बात में कोई संदेह नहीं है कि पूरा सिनेमा जगत महाराष्ट्र के सिनेमाघरों के खुलने का इंतजार कर रहा था और इसी क्रम में महाराष्ट्र की राज्य  सरकार ने 25 सितंबर को ये ऐलान किया कि वो राज्य के सभी सिनेमाघर 22 अक्टूबर से खुलेंगे। बॉलीवुड के राजस्व में महाराष्ट्र का योगदान काफी ज्यादा रहता है इसको देखते हुए ये तय माना जा रहा था कि सिनेमाघर खुलने के बाद ऐसा कुछ निर्णय लिया जा सकता है।

फिल्म ’83’ की कुछ खास बातें

इस फिल्म में सबसे खास ये है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार इस फिल्म में साथ नजर आएंगे। ये फिल्म टीम इंडिया के जीत पर आधारित होगी। यह फिल्म पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव की बायोपिक है। बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर कबीर खान के निर्देशन में इस फिल्म को बनाया गया है।

*रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

*दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिला देव की पत्नी रोमी के किरदार में नजर आएंगी।

*फिल्म में टीम इंडिया के 1983 वर्ल्ड कप की जीत की कहानी दिखाई जाएगी।

*इस फिल्म को देखकर दर्शक दोबारा उस ऐतिहासिक लम्हे को याद कर पाएंगे।

*रणवीर, दीपिका के अलावा इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, हार्डी संधू जैसे कलाकार नजर आएंगे।

Advertisement