न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी साइमन डॉल ने राशिद खान को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल वह इस आईपीएल सीजन में राशिद खान के परफॉरमेंस से प्रभावित नहीं हुए हैं। हालांकि आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के गेंदबाज राशिद खान ने अपनी टीम के लिए कई विकेट झटके हैं।
Advertisement
Advertisement
राशिद खान ने अब तक अपना बेस्ट परफॉरमेंस नहीं दिया है- साइमन डॉल
बता दें क्रिकबज से बातचीत के दौरान साइमन डॉल ने बताया कि राशिद खान ने अब तक अपना बेस्ट परफॉरमेंस नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि, आईपीएल 2023 में अब तक राशिद खान ने अपना बेस्ट परफॉरमेंस नहीं दे सके हैं। उन्होंने कुछ विकेट जरूर लिए हैं लेकिन इकॉनमी रेट उतनी प्रभावशाली नहीं है जितनी पहले हुआ करती थी।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे गेंदबाज इस साल आमतौर पर अच्छे रहे हैं। इसके साथ ही साइमन डॉल ने दिल्ली कैपिटल्स को लेकर भी बात की। उनका मानना है कि खराब शुरुआत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी करना कितना मुश्किल हो रहा है। साथ ही उन्होंने दिल्ली फ्रेंचाइजी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है।
साइमन डॉल ने कहा कि, दिल्ली के लिए वापसी करना मुश्किल हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि हर एक फ्रेंचाइजी के पास एक एक प्रतिनिधि है। आपके पास अजित अगरकर हैं, साथ ही जेम्स होप्स, रिकी पोंटिंग और सौरभ गांगुली भी हैं।
बता दें आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। इस टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं लेकिन कोई भी बैट्समैन अब तक बड़ा स्कोर नहीं बना सका है और ना ही मैच विनिंग पारी खेला है। बता दें दिल्ली ने इस सीजन में अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्हें 2 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही पॉइंट्स टेबल में भी दिल्ली सबसे निचले पायदान पर हैं।