Rashid Khan का ये अभ्यास देख डर गई थी टीम इंग्लैंड, अफगान जलेबी ने बजा दिया विरोधियों का बैंड - क्रिकट्रैकर हिंदी

Rashid Khan का ये अभ्यास देख डर गई थी टीम इंग्लैंड, अफगान जलेबी ने बजा दिया विरोधियों का बैंड

कल अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से दी थी करारी मात।

Rashid Khan (Image Credit- Instagram)
Rashid Khan (Image Credit- Instagram)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगान टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया, वहीं इस मैच में Rashid Khan सहित टीम के बाकी स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा। लेकिन इंग्लैंड की बल्लेबाजी से पहले ही राशिद ने कुछ ऐसा कर दिया था, जो अब इंटरनेट की दुनिया में और क्रिकेट जगत में जमकर वायरल हो रहा है।

Rashid Khan समेत बाकी गेंदबाजों ने की इंग्लैंड की हवा टाइट

जी हां, वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम कई बार उलटफेर का शिकार हुई है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाजों ने टीम के लिए जीत की कहानी को लिखा। Rashid Khan ने 3, नबी 2 और मुजीब उर रहमान ने 3 विकेट लेकर अपनी फिरकी में इंग्लिश बल्लेबाज को ऐसा फंसाया की उन्हें फिर वापसी का मौका ही नहीं मिला।

ऐसा अभ्यास सिर्फ Rashid Khan ही कर सकते हैं

*कल अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को 69 रनों से दी थी करारी मात।
*इस बीच Rashid Khan का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*वायरल वीडियो में राशिद एक ही समय में दो गेंद एक साथ डाल रहे हैं।
*अभ्यास के दौरान किया राशिद ने ये काम, फैन्स ने किया वीडियो को खूब पसंद।

Rashid Khan ने कुछ ऐसे किया था कमाल का अभ्यास

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

जीत के बाद अफगान टीम में थी खुशी की लहर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के हाल खराब हैं

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फेवरेट बताया जा रहा था, लेकिन इस वक्त कहानी कुछ और ही चल रही है। जहां ऑस्ट्रेलिया टीम अभी तक अपना जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है, तो दूसरी ओर इंग्लैंंड टीम अभी तक 2 मैच हार चुकी है। ऐसे में इन दोनों टीमों को अब हर मैच में जीत अपने नाम करनी होगी, वहीं आज वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया टीम अपना तीसरा मैच खेलने उतरेगी और इस टीम का सामना श्रीलंका से होगा। लंका टीम की हालत भी इन दोनों टीमों की तरह ही है और अभी तक इस टीम ने भी जीत का खाता नहीं खोला है वर्ल्ड कप 2023 में।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?