अपने करियर में सिर्फ एक शतक लगाने वाले राशिद लतीफ अब सिखाएंगे विराट को बल्लेबाजी! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने करियर में सिर्फ एक शतक लगाने वाले राशिद लतीफ अब सिखाएंगे विराट को बल्लेबाजी!

नवंबर 2019 के बाद से विराट कोहली के बल्ले से नहीं निकला है एक भी शातक।

Virat Kohli (Photo Source: Instagram)
Virat Kohli (Photo Source: Instagram)

विराट कोहली पिछले दो साल से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, साल 2019 के बाद से किंग कोहली के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है। इस दौरान 33 वर्षीय कोहली कुछ अर्द्धशतक दर्ज करने में सफल रहे, लेकिन वह उन्हें बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। वास्तव में, उनका आखिरी शतक नवंबर 2019 में कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन में पिंक बॉल टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेश के खिलाफ आया था।

विराट के इस खराब फॉर्म को लेकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट ने उन्हें कुछ न कुछ टिप्स दिए हैं और इसमें अब नया पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर राशिद लतीफ का भी जुड़ चुका है। क्रिकेटर से क्रिकेट पंडित बने कोहली ने सुझाव दिया है कि कोहली न केवल अपने बल्लेबाजी स्टांस पर काम करें बल्कि डेटा विश्लेषण पर भी भरोसा करें। साथ ही उन्होंने भी यह उम्मीद जताई है कि दिल्ली का यह क्रिकेटर जल्द ही शतक जड़ेगा।

विराट की बल्लेबाजी को लेकर राशिद लतीफ ने दिया बड़ा बयान

अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए राशिद लतीफ ने कहा कि, “अब समय आ गया है कि विराट कोहली रन बनाएं। उनका बैड पैच काफी लंबे समय से चल रहा है। लोग उनके शतक के बारे में काफी ज्यादा चिंतित हैं लेकिन मुझे लगता है कि वो इस टेस्ट या फिर अगले दो-तीन मैचों में शतक जरूर लगाएंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि, “जब कुछ खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में होते हैं तो वो डेटा पर विश्वास नहीं करते हैं। उन्हें अब डेटा विश्लेषकों के पास जाने का समय आ गया है। समस्या यह है कि वह एक ओपन स्टांस रखते हैं और बाहर की गेंदों का पीछा करते हुए आउट होते हैं। विरोधी टीम ने उनकी कमजोरी पर काम किया। उन्हें डॉट बॉल कम खेलना होगा। इसके अलावा लेट खेलना अच्छी बात है लेकिन ज्यादा लेट खेलना काफी खतरनाक है।”

इस बीच विराट कोहली का 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार और भी लंबा हो गया है। बल्लेबाजी दिग्गज भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन 48 गेंदों में 23 रन बनाकर अच्छे लय में दिख रहे थे। हालांकि, उसी वक्त पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर धनंजय डी सिल्वा ने उन्हें एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन भेजा।

close whatsapp