देखिए पिछले दशक के टाॅप 10 टेस्ट बल्लेबाजों की Rating
इस लिस्ट में शामिल सभी बल्लेबाजों ने अपनी बल्लेबाजी का टेस्ट क्रिकेट में लोहा मनवाया है।
अद्यतन - अगस्त 6, 2023 6:11 अपराह्न
9. David Warner (7.5/10)
![]()
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर इस समय टेस्ट क्रिकेट के बेहद ही खराब दौर से गुजर रहे हैं। गौरतलब है कि वाॅर्नर ने 2011 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तो वहीं वाॅर्नर में सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट खेलने का टैलेंट पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने पहचाना था और वाॅर्नर यह बात एक इंटरव्यू में खुद स्वीकार चुके हैं।
बता दें कि वाॅर्नर का टेस्ट क्रिकेट सबसे बेहतरीन खेल 2014 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आया था, जब उन्होंने इस सीरीज के दौरान 6 पारियों में 543 रन बनाए थे। इसके अलावा साल 2017-18 में जो एशेज सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती थी, उसमें डेविड वाॅर्नर का बहुत बड़ा रोल था।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो