"इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने इंडिया को...", Sam Kontas की रवि शास्त्री ने की जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

“इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने इंडिया को…”, Sam Kontas की रवि शास्त्री ने की जमकर प्रशंसा

इस युवा खिलाड़ी ने अपनी पहली ही पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए और तमाम फैंस का दिल जीत लिया।

Ravi Shastri And Sam Kontas (Pic Source-X)
Ravi Shastri And Sam Kontas (Pic Source-X)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में Sam Kontas को मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया था। इस युवा खिलाड़ी ने अपनी पहली ही पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। युवा खिलाड़ी ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया था।

हालांकि, बाकी के तीन पारियों में Sam Kontas अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। लेकिन दिग्गजों ने उनकी प्रशंसा की। इस लिस्ट में अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री भी शामिल हो गए हैं। हाल ही में रवि शास्त्री ने Sam Kontas की जमकर प्रशंसा की।

द ICC रिव्यू पर बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि, ‘Sam Kontas ने जबरदस्त खेल दिखाया। उन्होंने सीधे आकर अपनी घोषणा कर दी। उनको लेकर काफी बातचीत हो रही थी। Kontas ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आक्रमक खेल खेलने में सक्षम है और विरोधी टीम के ऊपर दबाव डाल सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि उन्होंने इंडिया को परेशान कर दिया था।

हालांकि, मेरी सलाह उनके लिए यही है कि युवा खिलाड़ी के पास काफी टैलेंट है और उनका पूरा फोकस रन बनाने पर होना चाहिए और किसी पर नहीं। आपका फोकस ही आपकी ताकत है। जिस तरीके से आप चाहते हैं वैसे ही आप खेलें।’

मुझे नहीं लगता कि Sam Kontas टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा समय तक ओपनर के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे: रवि शास्त्री

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘श्रीलंका का दौरा उन्हें काफी मदद करेगा। ऑस्ट्रेलिया से बाहर निकलकर विदेश में खेलना काफी महत्वपूर्ण होगा। मुझे नहीं लगता कि युवा खिलाड़ी ज्यादा समय तक टेस्ट क्रिकेट में ओपनर बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें काफी कुछ सीखना है।’

बता दें कि, Sam Kontas को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम में शामिल किया गया है। आगामी टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी स्टीव स्मिथ करेंगे, क्योंकि पैट कमिंस निजी कारणों से सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

close whatsapp