रवि शास्त्री को नहीं लगता भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीत पाएगा! जानिए कौन सी है पूर्व कोच की पसंदीदा टीम - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवि शास्त्री को नहीं लगता भारत टी-20 वर्ल्ड कप 2022 जीत पाएगा! जानिए कौन सी है पूर्व कोच की पसंदीदा टीम

रवि शास्त्री ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले एडम जम्पा की जमकर तारीफ की।

Ravi Shastri and T20 World Cup 2022 (Image Source: Getty Images/ICC)
Ravi Shastri and T20 World Cup 2022 (Image Source: Getty Images/ICC)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री ने 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने जा रहे आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए अपनी पसंदीदा टीम का खुलासा किया है। आपको बता दें, यह टी-20 वर्ल्ड कप का आठवां संस्करण है, जहां कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।

अगर हम अब तक के विजेताओं की बात करे, तो वेस्टइंडीज ने दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जीता है, जबकि भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। अगर हम आगामी संस्करण की बात करे, तो ऑस्ट्रेलिया निश्चित ही अपनी सरजमीं पर टी-20 वर्ल्ड कप के खिताब का बचाव करने के लिए सबसे मजबूत और पसंदीदा टीम है, क्योंकि वर्तमान चैंपियन होने के साथ-साथ उनके पास मेजबान देश होने का भी फायदा है।

रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया को बताया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के खिताब के लिए प्रबल दावेदार

इस बीच, पूर्व भारतीय कोच ने भी ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के खिताब के लिए पसंदीदा बताया है। रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा: “मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के खिताब के लिए पसंदीदा होगा। इस बात पर कोई सवाल ही खड़ा नहीं किया जा सकता है, क्योंकि वे इस बार घरेलू मैदान पर यह टूर्नामेंट खेल रहे हैं। उन्होंने पिछली बार यह खिताब यूएई में जीता था, जिसे अभी एक साल भी ठीक से पूरा नहीं हुआ है, या फिर यूं कहे कि 12 महीने ही हुए है। ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में अधिकतम पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी है, जो उनकी पिछली सफलता को दोहराने का दम रखते हैं।

वे भले ही काफी सीनियर हैं और इस वर्ल्ड कप के बाद बहुत सारे खिलाड़ी राडार से बाहर हो जाएंगे, लेकिन आप इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बहुत अधिक बदलाव नहीं देखेंगे। ऑस्ट्रेलिया के पास उन परिस्थितियों के लिए बेहतरीन गेंदबाजी अटैक है – लंबे तेज गेंदबाज और अच्छे स्पिनर।

एडम जम्पा बेहद शानदार गेंदबाज है, उसे पता है कि कैसे गेंदबाजी करनी है, वह जानता है कि बल्लेबाज को कब स्ट्राइक पर आउट करना है, वह या तो रनों के प्रवाह को रोकता है या फिर उसे विकेट मिलते हैं। उनके बल्लेबाज भी बेहतरीन है, और उनके पास घरेलू मैदान में खेलने का एडवांटेज अलग है, इसलिए वे इस टूर्नामेंट की शुरुआत पसंदीदा टीम के रूप में करेंगे।”

close whatsapp