रवि शास्त्री का ट्वीट वायरल, WTC फाइनल के लिए चुनी गई टीम इंडिया पर हद से ज्यादा लिख दिया! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रवि शास्त्री का ट्वीट वायरल, WTC फाइनल के लिए चुनी गई टीम इंडिया पर हद से ज्यादा लिख दिया!

रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी गई टीम इंडिया को लेकर किया ट्वीट।

Team India And Ravi Shastri (Image Credit-Twitter)
Team India And Ravi Shastri (Image Credit-Twitter)

आज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, वहीं जो टीम चुनी गई है इससे काफी लोग खुश हैं और सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी इस टीम चयन से काफी खुश हैं, जिसे लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया।

WTC 2023 के फाइनल में खेलते नजर आएंगे अजिंक्य रहाणे

जी हां, लंबे समय बाद अजिंक्य रहाणे की टीम इंडिया में फिर से वापसी होने जा रही है, जहां अजिंक्य रहाणे को WTC 2023 के फाइनल के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है। इससे पहले रहाणे ने साल 2022 के जनवरी महीने में अपना आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया से खेला था, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ था।

WTC फाइनल के लिए चुनी गई टीम को लेकर ये क्या बोल गए रवि शास्त्री?

*रवि शास्त्री ने WTC फाइनल के लिए चुनी गई टीम इंडिया को लेकर किया ट्वीट।
*शास्त्री ने लिखा- सबसे बेस्ट टीम इंडिया का चयन हुआ है इस बार।
*साथ ही उन्होंने सेलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की भी तारीफ की।
*टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 जून से 11 जून तक खेलेगी WTC फाइनल।

टीम इंडिया के चयन पर कुछ ऐसा था रवि शास्त्री का ट्वीट

WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

इस टीम में सूर्यकुमार यादव को नहीं मिली जगह

कुछ समय पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था, लेकिन सूर्य का चयन WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया में नहीं हुई है और ना ही ईशान किशन इस टीम का हिस्सा हैं।

close whatsapp