बताओ रवि अश्विन को खुद नहीं पता है कि वे ऑफ स्पिनर हैं या लेग स्पिनर, ट्विटर पर दिया सबूत
अपने बायो को शेयर करते वक्त खुद अश्विन भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
अद्यतन - Feb 5, 2023 3:31 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिनर रवि अश्विन इस समय विश्व क्रिकेट के कुछ खतरनाक क्रिकेटरों में शुमार हैं, जो अपनी कमाल की गेंदबाजी और बल्लेबाजी से मैच का रुख कभी भी बदल सकते हैं। साथ ही बता दें कि अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट दर्ज होने वाले हैं, इस समय उनका आंकड़ा 449 है।
तो वहीं 9 फरवरी से शुरू हो रही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अश्विन अपने इस आंकड़े को और बढ़ाने की ओर देंखेगे। साथ ही इस सीरीज के दौरान अश्विन के कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी होगी कि वह इस सीरीज में टीम इंडिया की जीत में किस प्रकार योगदान देते हैं।
क्या अश्विन खुद अपनी पहचान भूल गए हैं।
रवि अश्विन के साथ रविवार की सुबह एक बहुत ही मजेदार घटना हुई है। बता दें कि अश्विन ने खुद इस बात की जानकारी ट्विटर पर पोस्ट कर दी है। अश्विन ने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वह अपने बारे में किसी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी शेयर कर रहे हैं।
इस फोटो में अश्विन की, नाम, उम्र, गेंदबाजी व बल्लेबाजी स्टाइल के बार में जानकारी दी गई है। लेकिन यहां पर ध्यान देने वाली बात अश्विन का गेंदबाजी काॅलम, जो बड़ा ही मजेदार है। बता दें कि इस फोटो में अश्विन के गेंदबाजी एक्शन में दो बातें लिखी हुई हैं, जिसमें एक में राइट आर्म ऑफ ब्रेक और लेग आर्म ऑफ ब्रेक के साथ प्रश्नवाचक चिन्ह लगा हुआ है।
तो इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह बेवसाइट भी रवि अश्विन के गेंदबाजी एक्शन के बारे में नहीं जानती है। बता दें कि अश्विन एक ऑफ स्पिनर हैं पर उनकी गेंदबाजी में इतना वैरिएशन हैं कि वह राइट हैंड से लेग स्पिनर की दूसरा और कैरम गेंद भी फेंक देते हैं।
देंखे अश्विन की पोस्ट
My morning coffee came with this and I wonder who has done this😂😂. pic.twitter.com/TAamDMcLVH
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) February 5, 2023