IND vs AUS: Ravindra Jadeja की गलती की वजह से रनआउट हुए ऐश अन्ना
1 रन ही बना पाए अश्विन
अद्यतन - Jan 26, 2024 4:05 pm

IND vs AUS 1st Test Day-2: भारत और इंग्लैंड के बीच हैदरबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच का आज 26 जनवरी, शुक्रवार को दूसरे दिन का खेल जारी है। फिलहाल मैच में मेजबान भारत ने इंग्लैंड पर मजबूत पकड़ बना ली है।
हालांकि, भारत की पहली पारी के दौरान 91वें ओवर में एक बड़ी गलती देखने को मिली है, जिसका खामियाजा टीम इंडिया को एक रनआउट के रूप में भुगतना पड़ा है। बता दें कि रविंद्र जडेजा की गलत काॅल की वजह से रविचंद्रन अश्विन को रन-आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा है।
मैच में 91वें ओवर की तीसरी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद रविचंद्रन अश्विन कवर की ओर शाॅट खेलते हैं और रन भागने के लिए पहले जडेजा भागते हैं, लेकिन कवर पर खड़े फील्डर द्वारा गेंद को रोकने के बाद वह वापिस अपनी क्रीज पर आ जाते हैं। लेकिन इस दौरान अश्विन भी सेम एंड पर आ जाते हैं और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह रन-आउट हो जाते हैं। अश्विन 1 रन बनाकर आउट हुए।
A mix-up in the middle and Ravichandran Ashwin sacrifices his wicket!
📷: JioCinema#RavichandranAshwin #RavindraJadeja #IndianCricketTeam #INDvENG #CricketTwitter pic.twitter.com/F1TWOEg0WL
— InsideSport (@InsideSportIND) January 26, 2024
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारतीय टीम फिलहाल मजूबत स्थिति में नजर आ रही है। खेल के दूसरे दिन के ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान तक, भारत ने 94 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 367 रन बना लिए हैं।
क्रीज पर इस समय रविंद्र जडेजा 62* और अक्षर पटेल 4* रन बनाकर मौजूद हैं। तो वहीं इंग्लैंड की ओर से अभी तक टाॅम हार्टिली और जो रूट को दो-दो विकेट मिले हैं। इसके अलावा जैक लीच व रेहान अहमद को भी एक-एक विकेट मिला है। भारत ने इंग्लैंड पर 121 रनों की बढ़त बना ली है।
भारत के लिए तीन खिलाड़ियो ने ठोके अर्धशतक
तो वहीं मैच में भारत को मजूबत स्थिति में पहुंचाने में तीन खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैच में यशस्वी जायसवाल 80, केएल राहुल 86 और रविंद्र जडेजा 66* के अर्धशतक की मदद से भारत मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।