रविचंद्रन अश्विन ने जेट लैग पर काबू पाने और कैरेबियाई परिस्थिति में गेंदबाजी की तैयारी को लेकर दी बड़ी प्रतिक्रिया
अश्विन ने कहा कि, मैं बारबाडोस में उतरा, मुझे थोड़ा जेट-लैग महसूस हुआ क्योंकि मैं TNPL से आया था।
अद्यतन - जुलाई 13, 2023 2:52 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों डेमिनिका में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही है। इस मुकाबले में भारत काफी अच्छी स्थिति में हैं। बता दें भारतीय गेंदबाज आर अश्विन का प्रदर्शन इस मुकाबले में कमाल का रहा। उन्होंने पहले दिन ही पांच विकेट अपने नाम किए।
वहीं रविचंद्रन अश्विन ने अपने प्रदर्शन को लेकर बात की। दरअसल उन्होंने खुलासा किया कि वह नेट्स में अपने बेस्ट प्रदर्शन नहीं दे पा रहे थे और जेट-लैग महसूस कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि दूसरे अभ्यास सत्र में कुछ भी ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और उन्हें परिस्थितियों से तालमेल बिठाने में काफी परेशानी हो रही थी।
बता दें रविचंद्रन अश्विन का कहना था कि, ये सभी समस्याएं लंबी उड़ान के बाद उत्पन्न हो सकती हैं। हालांकि उन्होंने उस स्थिति से बाहर निकलने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। अश्विन ने घरेलू टीम को पहली बार में ही काफी परेशान किया।
मुझे थोड़ा जेट-लैग महसूस हुआ क्योंकि मैं TNPL से आया था- रविचंद्रन अश्विन
दरअसल अश्विन ने कहा कि, मैं बारबाडोस में उतरा, मुझे थोड़ा जेट-लैग महसूस हुआ क्योंकि मैं TNPL खेलकर आया था। मुझे लगा कि कंधा, हाथ की स्पीड और क्रीज पर शरीर की स्थिति वास्तव में सही नहीं थी। बारबाडोस में पहले दिन, जब हम प्रैक्टिस वाली सतह पर खेले, तो नेट ठीक था। लेकिन पहले दिन मुझे बिल्कुल भी ठीक नहीं लगा। दूसरे दिन मैंने 8-10 ओवर और डालें, वह थोड़ा बेहतर था।
उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि, मुझे बस ऐसा महसूस हुआ कि जेट लैग और वर्कलोड ज्यादा होने से, मेरे कंधे की रोटेशनल स्पीड पर पड़ा। दरअसल इन सभी चीजों में एक निश्चित समय लगता है और कभी-कभी, जब आप खेल रहे होते हैं तो ऐसा भी होता है कि धीमी और टर्निंग पिच पर आप नहीं जानते कि आपको वास्तव में गेंद पर कितना प्रयास करने की आवश्यकता है। इसलिए, मैं हमेशा कंक्रीट या सीमेंट की सरफेस पर अभ्यास करता हूं। मुझे बस गेंद को अच्छी तरह से छोड़ना है और मुझे पता है कि यह मेरी पसंदीदा जगह है।
यहां पढ़ें : रविचंद्रन अश्विन की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं प्रज्ञान ओझा, कहा- उन्होंने दिखा दिया कि भारत……