IND vs AUS: ‘जब यह सब ख़त्म हो जाए तो मुझे जगा देना’- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने के बाद बोले Ravichandran Ashwin
मैच में भारत ने कोहली और राहुल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 6 विकेट से जीत हासिल की थी।
अद्यतन - अक्टूबर 9, 2023 2:36 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट टीम की शुरूआत आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में बहुत ही शानदार तरीके से हुई है। बता दें कि टीम ने कल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में 6 विकेट से जीत हासिल कर 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए हैं।
दूसरी ओर, पहले बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलिया को 199 रनों पर समेटने के बाद, जब टीम इंडिया इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो पहले दो ओवर में भारत ने रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के विकेट गंवा दिए।
हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने भारतीय पारी को संभालना शुरू किया, और 165 रन जोड़े। मैच में कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए तो राहुल 97* रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन जब कोहली 12 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तो 8वें ओवर में जोश हेजलवुड द्वारा फेंकी एक बाउंसर गेंद पर, कोहली पुल शाॅट सहीं से नहीं खेल पाए और गेंद हवा में चली गई। लेकिन इस कैच को मिचेल मार्श जो मिड विकेट से भागते हुए इस लपकने के दौड़े, वह इसे नहीं पकड़ पाए। कोहली इस समय 12 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे।
तो वहीं मैच खत्म होने के बाद भारतीय स्पिन रविचंद्रन अश्विन ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत में कहा- जब मैंने विराट कोहली की गेंद को हवा में जाते देखा तो मैं ड्रेसिंग रूम के बाहर भागा। मैं सचमुच बाहर की तरफ भागा। मुझे नहीं पता था कि क्या करना है। मैं ऐसा कह रहा था कि जब यह सब खत्म हो जाए तो मुझे जगा देना। यह बस उस तरह की फीलिंग थी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, वर्ल्ड कप 2023 मैच-5 का हाल:
तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो ऑस्ट्रेलिया ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए एकदम गलत साबित हुआ। कमिंस एंड कंपनी भारत की शानदार गेंदबाजी के आगे 49.3 ओवर में 199 रनों पर ऑलआउट हो गई।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से सिर्फ डेविड वाॅर्नर (41) और स्टीव स्मिथ (46) ही बड़ी पारियां खेलने में कामयाब रहे। तो वहीं भारत की ओर से शानदार स्पिन गेंदबाजी देखने को मिली और रविंद्र जडेजा ने 3, कुलदीप यादव ने 2, जसप्रीत बुमराह ने 2 और मोहम्मद सिराज, हार्दिक पांड्या व आर अश्विन को 1-1 विकेट मिला।
हालांकि, मैन इन ब्लू जब इस टारगेट का पीछा करने उतरे तो उनकी पारी शुरू में लड़खड़ा गई, दो ओवर के भीतर ही रोहित शर्मा, ईशान किशन और श्रेसय अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। लेकिन विराट कोहली (85) और केएल राहुल (97* ) ने टीम इंडिया की जीत की दहलीज पर पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- CWC 2023: कोहली ने तोड़ा महान सचिन तेंदुलकर का एक और ‘विराट’ रिकॉर्ड, इस लिस्ट में पहुंचे टॉप पर