IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में बारिश के बीच पंत, सिराज, अश्विन सहित ये क्रिकेटर खेलते हुए नजर आए फुटवॉली, देखें फोटोज - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में बारिश के बीच पंत, सिराज, अश्विन सहित ये क्रिकेटर खेलते हुए नजर आए फुटवॉली, देखें फोटोज

मैच के दूसरे दिन बारिश की वजह से स्टंप की घोषणा हो चुकी है।

India vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)
India vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। लेकिन बारिश की वजह से आज के दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया है।

तो वहीं भारी बारिश की वजह से अंपायर्स ने दूसरे दिन के खेल के स्टंप की घोषणा कर दी है। लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी बारिश की वजह से मैच ना होने की स्थिति में टीम होटल में फुटवाॅली खेलते हुए नजर आए हैं।

बता दें कि भारतीय खिलाड़ियों के फुटवाॅली खेलने की फोटोज को पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जारी टेस्ट सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे दिनेश कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। फैंस इन फोटोज पर काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इन फोटोज को शेयर करते हुए कार्तिक ने कैप्शन में लिखा- Foot volley situation, thanks to rain.

देखें सोशल मीडिया पर वायरल ये फोटोज

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खेल के पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का ही खेल हो पाया है। साथ ही दूसरे दिन बारिश की वजह से एक भी ओवर का खेल नहीं हो पाया है। हालांकि, अगर बीबीसी वैदर रिपोर्ट्स की मानें तो खेल के तीसरे दिन के दोपहर तक बारिश की संभावना है। इसके अलावा चौथे दिन भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, लेकिन खेल के पांचवें दिन मौसम पूरा साफ रहने की संभावना है।

अब देखने लायक बात होगी कि भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में जारी टेस्ट मैच कब तक शुरू होने वाला है। हालांकि, बारिश को देखकर नहीं रहा है कि आने वाले दो दिनों मैच शुरू हो पाएगा।

close whatsapp