आर अश्विन ने कप्तान रोहित को बताया प्लान, कुलदीप ने किया पहला विकेट अपने नाम
पहला विकेट लेने के लिए टीम इंडिया को करना पड़ा था काफी संघर्ष।
अद्यतन - Oct 19, 2023 4:00 pm

जब वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था, तब उस टीम में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन को नहीं चुना गया था। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जहां मेगा टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस स्पिन गेंदबाज की टीम इंडिया में एंट्री हो गई। भले ही अश्विन को लगातार मौके नहीं मिल रहे हैं वर्ल्ड कप में, लेकिन उनका ज्ञान काफी काम आ रहा है।
किसकी जगह टीम में आए थे आर अश्विन?
वर्ल्ड कप 2023 से पहले टीम इंडिया ने एशिया कप खेला था, उस दौरान ही अक्षर पटेल को चोट लग गई थी। वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पटेल फिट नहीं हो पाए थे और वो फिर वो वर्ल्ड कप टीम से बाहर हो गए, जिसके बाद आर अश्विन को टीम में शामिल किया गया और बोर्ड के इस फैसले कई सारे फैन्स खुश हो गए थे।
आर अश्विन ने दिया ज्ञान, कुलदीप ने किया काम
*पहला विकेट लेने के लिए टीम इंडिया को करना पड़ा था काफी संघर्ष।
*Drinks Breaks के दौरान आर अश्विन आए थे मैदान पर, कप्तान रोहित से की बात।
*उसके तुरंत बाद ही कुलदीप यादव ने बांग्लादेश को दे डाला पहला झटका।
*वहीं बांग्ला टीम का दूसरा विकेट लिया ऑलराउंडर सर जडेजा ने।
कुछ इस तरह आर अश्विन ने दिया था ऐसे ज्ञान
![]()
फिर कुलदीप यादव ने निकाला टीम के लिए पहले विकेट
विराट कोहली को करनी पड़ी गेंदबाजी
जी हां, पुणे में जारी वनडे मैच में बंग्लादेश के खिलाफ फैन्स ने विराट कोहली को गेंदबाजी करते हुए देखा, जिसका वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, अपने पहले ही ओवर में हार्दिक गेंद रोकते हुए चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। ऐसे में उनका ओवर विराट कोहली ने पूरा किया और इसे देख फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित हो गए। ताजा जानकारी के अनुसार फिलहाल हार्दिक के स्कैन के लिए ले जाया गया है और उनका बल्लेबाजी करना मुश्किल लग रहा है।