रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट में पांच सबसे Underrated स्पेल
आज हम आपको बताते हैं रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट में पांच सबसे अंडररेटेड स्पेल के बारे में।
अद्यतन - मार्च 6, 2024 6:50 अपराह्न
4- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (दूसरा टेस्ट, 2020, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 2020 में दूसरा टेस्ट मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। उन्होंने इस सीरीज में तीन मैच में 12 विकेट हासिल किए थे।
मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 35 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। उन्होंने पहली पारी में स्टीव स्मिथ को शून्य पर आउट किया। इसके बाद मैथ्यू वेड और टिम पेन को भी अश्विन ने अपना शिकार बनाया। अनुभवी स्पिनर की बेहतरीन गेंदबाजी की वजह से ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 195 रन पर ऑलआउट हो गया।