IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट हॉल से चुटकियों में कर दिया ऑस्ट्रेलिया का काम-तमाम, 113 रनों पर हुई ढेर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट हॉल से चुटकियों में कर दिया ऑस्ट्रेलिया का काम-तमाम, 113 रनों पर हुई ढेर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरी इनिंग में रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट लिए।

Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)
Ravindra Jadeja (Photo Source: Twitter)

दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारत के पक्ष में नहीं रहा था। टीम पहले 262 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी जिसके बाद दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन 1 विकेट के नुकसान पर बना लिए थे।

लेकिन टेस्ट मैच के तीसरे दिन का पहला सत्र पूरी तरह से भारत के नाम रहा। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया महज 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 7 तो अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए।

रवींद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन से लगाई ऑस्ट्रेलिया की लंका

रवींद्र जडेजा ने जब से चोट के बाद टीम में वापसी की हैं तब से ही वह टीम के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 7 विकेट औऱ बल्ले से 70 रनों की पारी खेल जडेजा मैन ऑफ द मैच बने थे। दूसरे टेस्ट मैच में भी जडेजा उसी तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं। पहली इनिंग में रवींद्र जडेजा ने 21 ओवर में 68 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।

वहीं दूसरी पारी में भी रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाज की। रवींद्र जडेजा ने अपने शानदार गेंदबाजी से गेम का रूख बदल दिया। रवींद्र जडेजा ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरी इनिंग में 7 विकेट अपने नाम किए। तीसरा दिन शुरू होते ही सबसे पहले जडेजा ने पहले मार्नस को 35 रनों पर पवेलियन भेजा। उसके बाद एक-एक करके जडेजा ने छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

पीटर हैंड्सकॉम्ब शून्य, एलेक्स कैरी 7 रन, पैट कमिंस शून्य, नाथन लियोन 8 रन और मैथ्यू कुह्नमैन शून्य पर जडेजा को अपना विकेट दे बैठे। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरी इनिंग में 12.1 ओवर में 42 रन देकर कुल 7 विकेट अपने नाम किए। दूसरे टेस्ट मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 10 विकेट अपने नाम किए।

जीत के लिए भारत को चाहिए 115 रन

भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए मात्र 115 रनों की जरूरत हैं। ओपनिंग करने उतरे केएल राहुल वापस से फ्लॉप साबित होकर 1 रन पर नाथन लियोन के शिकार बन गए हैं। भारत इस वक्त 4 ओवर में 1 विकेट के नुकसान के साथ 14 रन पर है, वहीं रोहित शर्मा 12 रन और चेतेश्वर पुजारा 1 रन के साथ क्रिज पर मौजूद हैं।

close whatsapp