रवींद्र जडेजा ने गाले में श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे स्पिनर

रवींद्र जडेजा ने गाले में श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले सिर्फ तीसरे स्पिनर

जडेजा ने श्रीलंका खिलाड़ी केशरा नुवंता को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की

Ravindra Jadeja
Ravindra Jadeja (Image Credit- Twitter X)

श्रीलंका के खिलाफ गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी स्पिन गेंदबाज रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने इतिहास रच दिया है। मुकाबले में उन्होंने जैसे ही श्रीलंका की पहली पारी में केशरा नुवंता का विकेट हासिल किया, वैसे ही वह टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इस उपलब्धि के साथ जडेजा रंगना हेराथ और डेनियल विटोरी के बाद, टेस्ट क्रिकेट में 350 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। गौरतलब है कि श्रीलंका दौरे पर आने से पहले जडेजा को यह मुकाम हासिल करने के लिए सिर्फ दो विकेट की जरूरत थी।

गाले में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने से पहले उन्होंने 89 टेस्ट मैच खेले थे और 25.12 की औसत से 348 विकेट लिए थे। साथ ही 4,095 टेस्ट रन बनाए थे। श्रीलंका और भारत के बीच पहला टेस्ट 15 अगस्त, 2026 को इसी मैदान पर शुरू हुआ, जिससे जडेजा को श्रीलंकाई धरती पर यह उपलब्धि हासिल करने का मौका मिला।

तो वहीं, यह उपलब्धि टेस्ट ऑल-राउंडर के तौर पर उनकी अहमियत को भी दिखाती है। कपिल देव के बाद जडेजा अब दूसरे ऐसे भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 350 या उससे ज्यादा विकेट लेने के साथ-साथ 4,000 या उससे ज्यादा रन भी बनाए हैं, और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर हैं।

बाएं हाथ के स्पिनरों में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट

खिलाड़ी  विकेट
रंगना हेराथ 433
डेनियल विटोरी 362
रवींद्र जडेजा 350
डैरक अंडरवुड 297
तैजुल इस्माल 271

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो भारत ने पहली पारी में 462 रनों का एक विशाल स्कोर बनाया। जबाव में मेजबान श्रीलंका भारत की शानदार गेंदबाजी के सामने 79.4 ओवरों में सिर्फ 284 रनों पर ऑलआउट हो गई है। पहली पारी के आधार पर भारत 178 रनों की बड़ी बढ़त लेने में सफल रही।

ये भी पढ़ें – SL vs IND: गॉल टेस्ट में Rishabh Pant ने रचा इतिहास, एडम गिलक्रिस्ट को पछाड़कर किया अनोखा कारनामा

close whatsapp