ये क्या, जो खिलाड़ी मुश्किल कैच को भी बना देता है आसान, उससे इतना मामूली कैच छूट गया - क्रिकट्रैकर हिंदी

ये क्या, जो खिलाड़ी मुश्किल कैच को भी बना देता है आसान, उससे इतना मामूली कैच छूट गया

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

IND VS NZ (Pic Source-Twitter)
IND VS NZ (Pic Source-Twitter)

इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। अभी तक दोनों टीमों ने इस शानदार टूर्नामेंट में कुल चार-चार मैच खेले हैं और सभी में दोनों टीमों ने जीत दर्ज की है। फिलहाल इस मैच की बात की जाए तो भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

इस मैच में भारतीय टीम ने गेंदबाजी से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार न्यूजीलैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। हालांकि, भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन फील्डर रवींद्र जडेजा से एक बहुत बड़ी गलती हो गई जिसको देख तमाम फैंस हैरान रह गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र का कैच छोड़ दिया। यही नहीं जो खिलाड़ी मुश्किल कैच को भी बड़ी आसानी से पकड़ लेता है उससे यह आसान सा कैच पकड़ा नहीं गया।

न्यूजीलैंड की पारी का 11वां ओवर लेकर आए मोहम्मद शमी ने काफी अच्छी गेंद रचिन रवींद्र को फेंकी जिसपर उन्होंने कड़ा प्रहार करना चाहा। बैकवर्ड प्वाइंट पर खड़े रवींद्र जडेजा भी गेंद को देखते रहे लेकिन अंत में उनसे कैच छूट गया। अगर जडेजा इस कैच को पकड़ लेते तो न्यूजीलैंड को काफी बड़ा झटका लग सकता था लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रचिन रवींद्र को बहुत ही बड़ा जीवनदान मिला।

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

दोनों टीमें इस समय काफी अच्छे फॉर्म में है। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने अभी तक इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। फिलहाल देखना यह है कि कौनसी टीम इस मैच को अपने नाम करती है?

भारतीय टीम की बात की जाए तो हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ उनके पैर में चोट लग गई थी। वहीं केन विलियमसन की जगह भारतीय टीम के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से टॉम लाथम कप्तानी कर रहे हैं।

 

 

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?