आप भी मिलिए 1 विकेट लेने वाले 'एक्टर' रवींद्र जडेजा से - क्रिकट्रैकर हिंदी

आप भी मिलिए 1 विकेट लेने वाले ‘एक्टर’ रवींद्र जडेजा से

रवींद्र जडेजा ने विकेट लेने के बाद गर्दन पर फेरा हाथ।

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)
Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया के सबसे अहम ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंका के खिलाफ हुए पहले टी-20 मैच में वापसी कर चुके हैं, जहां ये खिलाड़ी काफी समय से टीम से बाहर चल रहा था और चोट के कारण जडेजा NCA में थे। वहीं वापसी के साथ ही रवींद्र जडेजा का पुष्पा फिल्म वाला अंदाज देखने को मिला, जो फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद आया और अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

अब मैदान पर अल्लू अर्जुन बन गए ‘सर’ रवींद्र जडेजा

टीम इंडिया के खिलाड़ियों से लेकर विदेशी खिलाड़ी पर अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा का खुमार छाया हुआ है, भले ही फिल्म को आए काफी समय हो गया हो लेकिन अभी भी फिल्म के डायलॉग और गानों पर क्रिकेट खिलाड़ी रील्स बना रहे हैं। इसकी शुरूआत खुद जडेजा ने की थी, जहां पहले उन्हें अल्लू अर्जुन के डायलॉग पर रील बनाई और बाद में उनके ही जैसा फोटो शूट कराया। वहीं अब मैदान पर भी जेडजा ने इस फिल्म का जादू बिखेर कर फैन्स को खुश कर दिया।

*रवींद्र जडेजा ने विकेट लेने के बाद गर्दन पर फेरा हाथ।
*BCCI ने खुद साझा किया है ऑलराउंडर का ये वीडियो।
*पुष्पा फिल्म से काफी फेमस हुआ था ये वाला सीन।
*जडेजा इस सीन पहले ही बना चुके हैं इंस्टा रील।

BCCI ने साझा किया है ये वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

पहले बनाई थी जडेजा ने ये वाली रील

टीम इंडिया की हुई शानदान जीत

टी-20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है, जहां टीम ने श्रीलंका को भी हराकर अपना विजय रथ जारी रखा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे और टीम की तरफ से ईशान किशान के साथ श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारियां खेली थी। वहीं इसके जवाब में लंका टीम सिर्फ 137 रन ही बनाए पाई और टीम इंडिया 62 रनों से ये मैच जीत गई।

close whatsapp