सीएसके से जुड़ चुके हैं रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी से मिलने के लिए बेताब है धाकड़ ऑलराउंडर
रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ गए हैं।
अद्यतन - मार्च 13, 2025 3:36 अपराह्न

भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ चुके हैं। जडेजा ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अब वह आगामी आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार होंगे।
इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रवींद्र जडेजा इस बात से काफी खुश नजर आए कि वह टीम से जुड़ चुके हैं। यही नहीं शानदार ऑलराउंडर चेन्नई और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं।
वीडियो में रवींद्र जडेजा ने धोनी से मिलने की इच्छा जताई और साथ ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को लेकर भी बड़ा बयान दिया। बता दें कि रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल ही में संन्यास लिया है और उनकी भी काफी लंबे समय के बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम में वापसी हुई है।
यहां देखें वीडियो:
Day 1️⃣ Feelings Dil Se…! ⚔️🔥#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/Ly0YxK4F3L
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 13, 2025
आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी को चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार अपने नाम किया है और ये सभी ट्रॉफी फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीते हैं। गौरतलब है कि ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले सीजन चेन्नई टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था।
फिर भी आगामी सीजन में भी गायकवाड़ ही टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। भले ही चेन्नई टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने से चूक गई हो, लेकिन ना वे सिर्फ प्लेऑफ में जगह बनाने चाहेंगे, बल्कि ट्रॉफी भी जीतना चाहेंगे। आगामी सीजन में उनके सभी खिलाड़ियों को धुआंधार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। रवींद्र जडेजा भी आगामी सीजन में अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। एमएस धोनी के लिए बतौर खिलाड़ी यह आखिरी सीजन हो सकता है।