IND vs ENG: जडेजा ने की कप्तान रोहित से बगावत, रांची के रण को किया माही के नाम
इस जीत के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है।
अद्यतन - Feb 26, 2024 8:56 pm

रांची में खेले गए चौथे टेस्ट मैच को भारतीय टीम ने 5 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत 3-1 से आगे है।
बता दें, हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट को इंग्लैंड ने जीता था लेकिन उसके बाद मेजबान भारत ने इस टेस्ट सीरीज में जबरदस्त वापसी की और लगातार तीन मैच अपने नाम किए। तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला गया था जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 434 रनों से हराया। अब चौथे टेस्ट में भी भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है।
चौथा टेस्ट जीतने के बाद भारतीय टीम के शानदार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की और साथ ही उन्होंने इस जीत में महेंद्र सिंह धोनी को भी शामिल किया। दरअसल रवींद्र जडेजा ने इस पोस्ट के कैप्शन पर लिखा कि, ‘शानदार जीत कैप्टन कूल के घर में, 3-1’
यह रहा रवींद्र जडेजा का पोस्ट:
बता दें, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची के ही हैं और यह मैच उन्हीं के घर में खेला गया था। महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। यही नहीं उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में काफी अच्छी बल्लेबाजी की है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
फिलहाल भारतीय टीम ने इस टेस्ट सीरीज को अपने नाम कर लिया है। अब इन दोनों टीमों के बीच पांचवां और अंतिम टेस्ट 7 मार्च से शुरू हो रहा है। यह मैच धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस अंतिम मैच को अपने नाम जरुर करना चाहेंगी। भारत की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक इस सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और टीम के खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी है। अब देखना यह है कि अंतिम टेस्ट में कौनसी टीम जीत दर्ज करती है?