हो गया साबित! आज भी धोनी के इशारे पर नाचते हैं सर जडेजा!

IPL 2023 में भी चेन्नई टीम के साथ रहेंगे सर जडेजा।

Advertisement

Dhoni And Jadeja (Photo Source: IPL/BCCI and Twitter)

IPL में चेन्नई की टीम धोनी और जडेजा बिना अधूरी है, जहां इन दोनों दिग्गजों ने मिलकर टीम को काफी बार खिताब जितवाया है। लेकिन IPL 2022 के बाद से चेन्नई और जडेजा के बीच विवाद की खबरें काफी वायरल हुई थी, साथ ही दावा किया जा रहा था कि ये ऑलराउंडर CSK टीम का साथ छोड़ देगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब जडेजा टीम के साथ बने रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

धोनी के बाद जडेजा को मिली थी कप्तानी

जी हां, IPL 2022 में चेन्नई टीम की कप्तानी धोनी की जगह सर जडेजा को दी गई थी, लेकिन ये ऑलराउंडर टीम की कप्तानी में फेल हो गया था और उसके बाद बीच सीजन में धोनी फिर से टीम के कप्तान बने थे। बस उसी के बाद से विवाद हो गया था और जडेजा CSK से काफी ज्यादा नाराज नजर आ रहे थे।

धोनी के इशारे ने जडेजा को टीम बदलने से रोका?

*IPL 2023 में भी चेन्नई टीम के साथ रहेंगे सर जडेजा।
*रिटेन होने के बाद ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर डाली तस्वीर।
*तस्वीर में धोनी के आगे झुक रहे हैं जडेजा, लिखा- सब सही है अब।
*शायद धोनी ने कराई है जडेजा और चेन्नई के बीच सुलह।

धोनी के साथ इस वाली तस्वीर को किया है जडेजा ने शेयर

चेन्नई सुपर किंग्स ने खिलाड़ियों को किया है रिटेन

एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रटोरियस, मिचेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथिशा पाथिरना, सिमरजीत सिंह, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षणा।

रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट

ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा, एडम मिल्ने, हरी निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन।

रिमेनिंग पर्स

20.45 करोड़

Advertisement