सर जडेजा के साथ IPL में गलत हुआ, फिर भी वो खुश हैं!

जडेजा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की साझा।

Advertisement

Ravindra Jadeja (Image Credit- Instagram)

धाकड़ ऑलराउंडर सर जडेजा यानी की रवींद्र जडेजा हर IPL सीजन में अपने खेल के कारण सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन इस बार ये खिलाड़ी विवादों के कारण खबरों में रहा। साथ ही जडेजा को लेकर अलग-अलग कयास भी लगाए गए।

Advertisement
Advertisement

सर जडेजा ने बीच में ही छोड़ा IPL

IPL 2022 में सर जडेजा संघर्ष करते नजर आए। ना उनकी कप्तानी चली और ना ही उनका खेल चला, जिसके बाद चोट के कारण उन्हें लीग को बीच में छोड़ना पड़ गया।

कुछ भी हो जाए सर जडेजा का स्वैग हमेशा कायम रहेगा!

*जडेजा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें की साझा।
*इस समय अपने घोड़े के साथ समय बिता रहे हैं सर जडेजा।
*सर जेडजा आ रहे हैं एक दम स्टाइलिश लुक में नजर।
*चश्मा और टोपी के साथ कमाल के दिख रहे हैं जडेजा।

सर जडेजा ने सोशल मीडिया पर किया है ये पोस्ट

बीच में ही ले ली गई थी कप्तानी

IPL 2022 की शुरूआत से पहले धोनी ने CSK की कप्तानी छोड़ दी थी और फिर जडेजा को ये जिम्मेदारी दी थी गई थी, लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम लगातार हार रही थी। जिसके बाद धोनी फिर से कप्तान बन गए थे और जडेजा को हटा दिया गया था।

CSK टीम से विवाद की आई थी खबरें

इस दौरान सर जडेजा की CSK टीम से विवाद की भी खबरें आई थी, साथ ही ये भी सामने आया था कि CSK और जडेजा ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

प्रदर्शन भी रहा था फ्लॉप

दूसरी ओर जडेजा का प्रदर्शन भी इस बार पूरी तरह फ्लॉप रहा, ना तो बल्लेबाजी में उनका जादू चला और ना ही गेंदबाजी में वो कमाल कर पाए।

Advertisement