आईपीएल 2022 में रवींद्र जडेजा की कप्तानी को लेकर ये क्या कह रहे हैं मोईन अली!
आईपीएल 2022 में बतौर कप्तान फेल होने के बावजूद रवींद्र जडेजा की हो रही है एमएस धोनी से तुलना!
अद्यतन - Jun 29, 2022 11:27 am

इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली का मानना है कि रवींद्र जडेजा भविष्य में एक अच्छे कप्तान बन सकते हैं, जबकि भारतीय ऑलराउंडर आईपीएल 2022 (IPL 2022) में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान के रूप में बुरी तरह विफल रहे। मोईन अली आईपीएल (IPL) में सीएसके (CSK) का हिस्सा रह चुके हैं।
आपको बता दें, रवींद्र जडेजा को 2022 सीजन की शुरुआत से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी सौंपी गई थी, लेकिन वह बतौर कप्तान बुरी तरह विफल रहे और यहां तक कि उनका फॉर्म भी कप्तानी से बुरी तरह प्रभावित हुआ और अंततः उन्हें एमएस धोनी को कप्तानी सौंपनी पड़ी।
रवींद्र जडेजा भविष्य में अच्छे कप्तान बन सकते हैं: मोईन अली
हालांकि, मोईन अली का मानना है कि रवींद्र जडेजा के पास एक बेहतरीन क्रिकेटिंग माइंड है, और उन्हें लगता हैं कि वह भविष्य में एक कप्तान के रूप में अच्छा कर सकते है। इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा की कप्तानी में काफी सारी समानताएं है।
मोईन अली ने स्पोर्ट्स टुडे के हवाले से कहा: “रवींद्र जडेजा कप्तानी के मामले में अनुभवहीन हैं, और इस साल उनके लिए सीएसके का नेतृत्व करना बहुत ज्यादा मुश्किल रहा, क्योंकि टीम प्रदर्शन नहीं कर रही थी, हम सभी संघर्ष कर रहे थे। लेकिन मेरा मानना है कि जडेजा के पास अच्छा क्रिकेटिंग माइंड है, और वह संभावित रूप से भविष्य में एक अच्छे कप्तान बन सकते हैं।”
इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने आगे कहा: “मैं जडेजा और एमएस धोनी दोनों के नेतृत्व में खेल चूका हूं। अगर दोनों की कप्तानी की विशेषताओं की बात करे, तो दोनों के बीच बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों ही बहुत शांत, अपने खिलाड़ियों के प्रति बहुत ज्यादा वफादार, शानदार कप्तान और शानदार खिलाड़ी है।”
आपको बता दें, रवींद्र जडेजा ने आठ मैचों में सीएसके (CSK) का नेतृत्व करते हुए केवल 112 रन बनाए जबकि पांच विकेट लिए, और फिर कुछ ही मैचों बाद चोटिल होने के कारण आईपीएल 2022 (IPL 2022) से बाहर हो गए थे। सीएसके (CSK) ने रवींद्र जडेजा के नेतृत्व में अपने पहले आठ मैचों में से केवल दो मैच जीते थे।