फोटोशूट के चक्कर में रवींद्र जडेजा ने पी ली बीड़ी

रवींद्र जडेजा चोटिल होने की वजह से क्रिकेट से दूर हैं।

Advertisement

Ravindra Jadeja (Photo Source: Instagram)

क्रिकेट इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक रवींद्र जडेजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपने लुक को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। इसी बीच जडेजा ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें वो साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की तरह खतरनाक लुक में दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

उनका यह लुक हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की सुपर हिट फिल्म ‘पुष्पाः दा राइज’ से ली है। उन्होंने अपनी फोटो के साथ अल्लू अर्जुन की भी फोटो शेयर किया है। सर जडेजा का यह लुक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। तस्वीर में जड़ेजा अल्लू अर्जुन की तरह बीड़ी पीते नजर आ रहे हैं। उनका यह लुक फैंस को काफी पंसद आ रही है। लोग कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

जडेजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी पुष्पा फिल्म वाली तस्वीर साझा की है। तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन में पुष्पा फिल्म का डायलॉग और साथ ही धूम्रपान करने वाले लोगों के लिए चेतावनी भी लिखा। उन्होंने लिखा कि, “यह केवल चित्रमय प्रतिनिधित्व के लिए है। सिगरेट, बीड़ी और तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। यह कैंसर का कारण बनता है। इसका सेवन न करें।”

यहां देखिए रवींद्र जडेजा का वह फोटो

इससे पहले रवींद्र जडेजा को यह मूवी इतनी पसंद आई कि उन्होंने इस फिल्म के डायलॉग को बोलते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। और वह वीडियो भी उनके फैंस को काफी पसंद आया था।

चोट के कारण क्रिकेट की मैदान से दूर हैं जडेजा

बता दें कि रवींद्र जडेजा चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। वह फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकडमी में रिहैब से गुज़र रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जडेजा की चोट ठीक होने में काफी वक्त लग सकता है। लेकिन इस बीच फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि वह आईपीएल 2022 से पहले ठीक हो जाएंगे।

Advertisement