अपने ही फैन के साथ सर जडेजा ने की ऐसी हरकत, कप्तान रोहित हो गए ऑलराउंडर से नाराज - क्रिकट्रैकर हिंदी

अपने ही फैन के साथ सर जडेजा ने की ऐसी हरकत, कप्तान रोहित हो गए ऑलराउंडर से नाराज

टीम इंडिया का एयरपोर्ट से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।

Jadeja And Rohit (Image Credit- Instagram)
Jadeja And Rohit (Image Credit- Instagram)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मैच में सर जडेजा ने टीम इंडिया का काम आसान कर दिया था, जहां इस खिलाड़ी की फिरकी को विरोधी टीम के खिलाड़ी नहीं समझ पाए थे और बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए थे। वहीं अब टीम इंडिया उत्साह से लबरेज है, लेकिन जडेजा ने कुछ ऐसा कर दिया है जो शायद आपको पसंद ना आए।

सर जडेजा का चेन्नई के मैदान पर चला था जादू

जी हां, सर जडेजा IPL में चेन्नई टीम से खेलते हैं, ऐसे में उन्हें चेपॉक के पिच का अच्छी तरह पता है। इसी का फायदा उठाते हुए जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी शानदार गेंदबाजी की थी, जहां ऑलराउंडर ने कुल 3 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे आने वाले मुकाबलों में भी जडेजा टीम इंडिया के लिए एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर उतरने वाले हैं।

अपने ही फैन को एटीट्यूड दिखा दिया सर जडेजा ने तो

*टीम इंडिया का एयरपोर्ट से एक वीडियो हो रहा है काफी ज्यादा ही वायरल।
*जहां इस वीडियो में टीम इंडिया के ऑलराउंडर जडेजा ने कर दिया फैन निराश।
*फैन सर जडेजा के साथ लेना चाहता था तस्वीर, लेकिन खिलाड़ी ने कर दिया खुद से दूर।
*फैन्स को पसंद नहीं आई जडेजा की ये हरकत, कमेंट बॉक्स में निकाला अपना गुस्सा।

सर जडेजा ने कुछ ऐसे किया अपने ही फैन को दूर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

विराट और केएल राहुल का स्पेशल इंटरव्यू आया सामने

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

टीम इंडिया का अगला मुकाबला है कल

वहीं वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया का अगला मैच कल यानी की 11 अक्टूबर को है, जहां इस मैच में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतकर जोश में है, तो वहीं अफगान टीम को अपने पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इंडिया और अफगान टीम के बीच ये मैच दिल्ली में खेला जाना है, जो विराट कोहली का घरेलू मैदान है और अब देखना अहम होगा की इस मैच में भी कोहली का बल्ला चलता है या नहीं।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?