रवींद्र जडेजा के बल्लेबाजी क्रम को लेकर रोहित शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा
बाएं-हाथ के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ चार गेंदों में तीन रन बनाए, वहीं एक विकेट भी झटका।
अद्यतन - फरवरी 25, 2022 2:02 अपराह्न

भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने लंबे समय बाद भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की हैं। नवंबर-दिसंबर 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट मैच में दाहिने हाथ में चोट लगने के बाद से वह पुनर्वास के अधीन थे, जिसके कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ हालिया घरेलू सीरीज से भी बाहर होना पड़ा था। खैर, अनुभवी ऑलराउंडर ने श्रीलंका के खिलाफ जारी तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले के साथ टीम इंडिया में वापसी कर ली हैं।
रवींद्र जडेजा ने काफी समय बाद मैदान में लौटने के बाद भी शानदार प्रदर्शन दिया हैं। हालांकि, ऑलराउंडर को बल्ले के साथ कमाल दिखाने का मौका नहीं मिल पाया, क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा (44), ईशान किशन (89) और श्रेयस अय्यर (57*) ने ही श्रीलंका के गेंदबाजों को पस्त कर दिया था।
रवींद्र जडेजा ने भारतीय टीम में प्रभावशाली वापसी की
लेकिन ऑलराउंडर ने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया, स्पिनर ने चार ओवर डालें और 24 रन देते हुए दिनेश चांदीमल का विकेट लिया। श्रीलंका के खिलाफ रवींद्र जडेजा को ऊपरी क्रम में – चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया, जिसको लेकर क्रिकेट बिरादरी में काफी चर्चा हो रही हैं।
मैच के समापन के बाद कप्तान रोहित शर्मा को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस फैसले को लेकर सवालों का सामना करना पड़ा। रोहित शर्मा ने लखनऊ में पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में रवींद्र जडेजा को ऊपरी क्रम में भेजने के कारण का खुलासा करते हुए चौकाने वाली खबर दी हैं।
रोहित शर्मा ने रवींद्र जडेजा को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा
कप्तान ने मैच के बाद बताया भारतीय टीम रवींद्र जडेजा की वापसी से बहुत खुश हैं, और उन्हें ऑलराउंडर से बल्ले के साथ और अधिक उम्मीदे हैं, इसलिए उन्हें ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए भेजा। रोहित शर्मा ने यह भी स्पष्ट कर दिया हैं कि जडेजा आगामी मैचों में टीम इंडिया के लिए ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए दिखेंगे। कप्तान भी यहीं चाहते हैं कि अनुभवी क्रिकेटर ऊपरी क्रम में अधिक से अधिक बल्लेबाजी करें।
रोहित शर्मा ने अंत में कहा रवींद्र जडेजा एक बहुत बेहतर बल्लेबाज है, इसलिए वे कोशिश करेंगे और देखेंगे कि उसे आगे जाकर क्या बढ़ावा दिया जा सकता हैं। भारतीय टीम सीमित ओवरों के क्रिकेट में ऑलराउंडर से जो हासिल करना चाहते हैं, उसे लेकर टीम बहुत स्पष्ट हैं।