IPL 2025, KKR vs RCB: बेंगलुरू ने कोलकाता को 7 विकेट से हराकर, टूर्नामेंट में की शानदार शुरुआत
आरसीबी के लिए कोहली ने खेली 59* रनों की कमाल की पारी
अद्यतन - Mar 22, 2025 10:55 pm

IPL 2025, KKR vs RCB: आईपीएल के 18वें सीजन का पहला मैच आज 22 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया। बता दें कि ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए ओपनिंग मैच में आरसीबी ने केकेआर को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हरा दिया है।
पहले तो आरसीबी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए केकेआर को सिर्फ 174 रनों पर रोका, और उसके बाद इस टारगेट को 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 36 गेंदों में 59* रनों की मैच विनिंग पारी खेली।
आईपीएल 2025 केकेआर बनाम आरसीबी, मैच का हाल
मुकाबले के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो आरसीबी ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर को पहला झटका पहले ही ओवर में लग गया। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकाॅक को 4 रनों के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।
लेकिन इसके बाद दूसरे विकेट के लिए केकेआर के लिए सुनील नारायण (44) और अजिंक्य रहाणे (56) ने 103 रनों की मजबूत शुरुआत दी, लेकिन दोनों के आउट होने के बाद, टीम बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। वेंकटेश अय्यर 6, रिंकू सिंह 12 और आंद्रे रसेल 4 रन बनाकर आउट हो गए। पूरी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर कुल 174 रन बनाए।
दूसरी ओर, आरसीबी टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो पावरप्ले में 60 रन गंवाने के बाद, गेंदबाजों ने शानदार अंदाज में वापसी की। अनुभवी क्रुणाल पांड्या ने 29 देकर 3 विकेट लिए, तो जोश हेजलवुड को 2 विकेट मिले। इसके अलावा यश दयाल, रसिख डार और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब आरसीबी केकेआर से मिले 175 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 16.2 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए फिल साल्ट ने 56 रनों की शानदार पारी खेली, तो देवदत्त पडिक्कल ने 10 और रजत पाटीदार ने 34 रनों का योगदान दिया। तो वहीं, अंत में विराट कोहली 59* और लियाम लिविंगस्टोन 15* रन बनाकर नाबाद रहे।
#RCB fans, enjoyed your captain's innings?
Rajat Patidar sprinkled his elegant touch to the chase with a quick-fire 34(16) 💥@RCBTweets moving closer to the target 🎯
Updates ▶ https://t.co/C9xIFpQDTn#TATAIPL | #KKRvRCB | @RCBTweets | @rrjjt_01 pic.twitter.com/1P7buQ8m0O
— IndianPremierLeague (@IPL) March 22, 2025