IPL 2024: जीत के बाद RCB फैंस ने CSK के मासूम फैन के साथ की बेहूदा हरकत, देखें वायरल वीडियो
आरसीबी ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
अद्यतन - मई 19, 2024 3:53 अपराह्न

IPL के जारी सीजन का महामुकाबला कल 18 मई को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में आरसीबी ने सीएसके के खिलाफ 27 रनों से जीत हासिल की है।
तो वहीं इस जीत के बाद आरसीबी फैंस का हौसला 7वें आसमान पर पहुंच गया। हालांकि, इस मैच के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर की एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
इस वीडियो में आरसीबी फैंस सीएसके के एक मासूम फैन के साथ बेहूदा हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आसानी से देखा जा सकता है कि आरसीबी फैंस सीएसके फैन पर कटाक्ष कर रहे हैं, और उसके बाद उस फैन को हवा में भी उछाल रहे हैं। आरसीबी फैंस के इस जैस्चर की कड़ी आलोचना देखने को मिल रही है।
देखें इंटरनेट पर वायरल यह वीडियो
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) May 19, 2024
दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर कुल 218 रन बनाए। आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 47, फाफ डु प्लेसिस ने 54, रजत पाटीदार ने 41 और कैमरन ग्रीन ने 38* रनों की शानदार पारी खेली।
तो वहीं जब सीएसके आरसीबी से मिले 219 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 191 रन ही बना पाई, और मैच को उसे 27 रनों से गंवाना पड़ा। CSK के लिए रचिन रवींद्र ने 61 रनों की शानदार पारी खेली, तो अजिंक्य रहाणे ने 33 रन बनाए। हालांकि, रवींद्र जडेजा 42* रन बनाकर नाबाद रहे, पर वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।
साथ ही बता दें कि आरसीबी सीएसके के खिलाफ जीत हासिल आईपीएल के जारी सीजन के प्लेऑफ में जगह बनाने वाली कुछ चौथी टीम बन गई है। अब आरसीबी एलिमिनेटर मैच में पाॅइंट्स टेबल में नंबर तीन पर रहने वाली टीम के साथ 22 मई को अहमदाबाद में खेलती हुई नजर आएगी।