IPL 2025: “RCB को लियम लिविंगस्टोन को प्लेइंग 11 में…”, पूर्व क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का अगला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 17 मई को होगा।
अद्यतन - May 15, 2025 1:24 pm

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रही है। टीम 16 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर हैं और उन्हें प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए सिर्फ एक जीत की जरूरत है। लेकिन टीम के लिए आगे काफी मुश्किलें हैं। रोमारियो शेफर्ड और जैकब बैथेल जैसे खिलाड़ियों का नेशनल ड्यूटी के चलते प्लेऑफ स्टेज में खेल पाना मुश्किल हैं। दूसरी ओर, जोश हेजलवुड के टीम से जुड़ने को लेकर भी अभी कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आई है।
इस बीच, क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आरसीबी को प्लेऑफ स्टेज के दौरान मजबूरन इंग्लिश ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को प्लेइंग 11 में शामिल करना पड़ सकता है।
आकाश चोपड़ा ने टीम को लेकर दिया बड़ा बयान
क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लियम लिविंगस्टोन और नुवान तुषारा को अपने मेन कॉम्बिनेशन में शामिल करना पड़ सकता है, जब तक कि वे अपने अनुपलब्ध विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट साइन नहीं करते। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि जैकब बेथेल की अनुपस्थिति भी फ्रेंचाइजी को नुकसान नहीं पहुंचा सकती है।
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यब चैनल पर बात करते हुए कहा कि,
“आरसीबी के पास पहले से ही जोश हेजलवुड नहीं है। उनके पास जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड और लुंगी एनगिडी भी नहीं होंगे। प्लेऑफ में पहुंचने पर उन्हें चार खिलाड़ियों की कमी खलेगी, जिसका मतलब है कि ये खिलाड़ी सबसे महत्वपूर्ण मैचों के लिए नहीं होंगे। जैकब बेथेल का न होना ठीक है क्योंकि फिल साल्ट उपलब्ध हैं।”
आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,
“वह (साल्ट) भी टी-20 टीम का हिस्सा हैं, लेकिन टी-20 सीरीज 6 जून से शुरू हो रही है। इसलिए अगर आरसीबी फाइनल तक पहुंचती है तो वह उपलब्ध रहेंगे। हालांकि, जोश हेजलवुड टीम में नहीं हैं और अगर लुंगी एनगिडी, जिन्हें उनका बैकअप माना जाता था और रोमारियो शेफर्ड भी टीम में नहीं हैं, तो अचानक आपको लियाम लिविंगस्टोन को प्लेइंग इलेवन में खिलाना होगा और नुवान तुषारा को मौका देना होगा, जब तक कि आप किसी और को साइन न कर लें।”