रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर श्रेयस अय्यर को 20 करोड़ देने के लिए तैयार! - क्रिकट्रैकर हिंदी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर श्रेयस अय्यर को 20 करोड़ देने के लिए तैयार!

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिया बहुत बड़ा बयान।

Shreyas Iyer. (Photo Source: Twitter)
Shreyas Iyer. (Photo Source: Twitter)

IPL के मेगा ऑक्शन में सभी टीमों की नजरें श्रेयस अय्यर सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी, वहीं अय्यर के साथ-साथ काफी खिलाड़ियों की बेस प्राइज करीब 2 करोड़ है। जिन्हें खरीदने के लिए सभी टीमों को काफी कड़ी टक्कर का सामना करना पड़ेगा, साथ ही 2 करोड़ की बेस प्राइज वाले कुल 48 खिलाड़ी इस मेगा ऑक्शन शामिल होने जा रहे हैं। इसी बीच टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को लेकर एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है और ये खबर दी है टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने, जिसके बाद हर जगह अय्यर की चर्चा हो रही है।

मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर पर होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का टारगेट

बेहद कम समय में श्रेयस अय्यर ने इंटरनेशनल क्रिकेट और IPL में अपना नाम कमाया, श्रेयस की स्टाइलिश और बेखौफ बल्लेबाजी उन्हें सबसे अलग करती है। इसी के साथ अय्यर दिल्ली टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं, लेकिन चोट के कारण वो साल 2021 में आईपीएल का पहला फेज नहीं खेले थे और उन्हीं जगह पंत ने कप्तानी की थी। बाद में दिल्ली ने अय्यर को रिटेन भी नहीं किया था, ऐसे में इस खिलाड़ी को अब हर टिम अपने साथ जोड़ना चाहती हैं।

*पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिया बहुत बड़ा बयान।
*RCB ने श्रेयस को खरीदने के लिए 20 करोड़ रूपए रखें है- चोपड़ा।
*आकाश चोपड़ा ने बताया की 20 करोड़ वाली बात उन्हें किसी ने बताई है।
*इस बार IPL के ऑक्शन में श्रेयस अय्यर पर लग सकती है बड़ी बोली-आकाश।

सच हो सकती है आकाश चोपड़ा की बात

वहीं आकाश चोपड़ा जो बात बोल रहे हैं, वो मेगा ऑक्शन के दौरान सच भी हो सकती है। इसके पीछे एक बड़ा कारण RCB टीम का नया कप्तान है, विराट कोहली टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं और अब ऐसे में इस टीम को नए कप्तान तलाश है जो श्रेयस के रूप में पूरी हो सकती है। वहीं श्रेयस युवा खिलाड़ी हैं और विराट उनकी कप्तानी में मदद भी कर सकते हैं।

close whatsapp