RCB ने विराट कोहली-युजी चहल का ये वीडियो किया शेयर, फैन्स का टूट गया दिल
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच विराट कोहली ने नहीं खेला।
अद्यतन - जुलाई 30, 2023 1:11 अपराह्न

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच नहीं खेला था, जहां उन्हें और रोहित को इस मैच से आराम दिया गया था। लेकिन ये आराम टीम इंडिया को काफी भारी पड़ गया, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर RCB टीम ने एक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो को देख फैन्स का दिल टूट गया।
कौन खेला था विराट और रोहित की जगह?
वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम देने के फैसले पर हर कोई हैरान था, वहीं रोहित की जगह संजू सैमसन को अंतिम 11 में जगह मिली थी। तो विराट कोहली की जगह अक्षर पटेल को खेलने का मौका मिला था, लेकिन ये दोनों ही खिलाड़ी दूसरे वनडे मैच में सुपर फ्लॉप साबित हुए।
विराट कोहली का ऐसा हाल नहीं देखा गया फैन्स से
*वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मैच विराट कोहली ने नहीं खेला।
*इस बीच उनकी IPL टीम यानी की RCB ने एक वीडियो किया पोस्ट।
*जहां इस वीडियो में विराट और युजी चहल मैदान पर ले जा रहे थे पानी।
*ये वीडियो नहीं आया फैन्स को पसंद, कमेंट्स के जरिए दिखाई नाराजगी।
RCB ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था ये वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)
वेस्टइंडीज को हल्के में लेना पड़ गया भारी
जी हां, टीम इंडिया इस दौरे पर वेस्टइंडीज को लगातार कमजोर टीम समझ रही थी, भारतीय टीम को ये ही सोच दूसरे वनडे में भारी पड़ गई। जहां वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा वनडे मैच अपने नाम कर लिया, इस दौरान टीम इंडिया के सभी बल्लेबाज फेल रहे। साथ ही अब 3 वनडे मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है और अब तीसरे वनडे मैच में सीरीज विजेता का फैसला होगा। साथ ही अब तीसरे वनडे मैच के लिए टीम में एक बार फिर से रोहित और विराट की वापसी हो सकती है।